शिमला। हिमाचल प्रदेश के नाम हरियाणा की हार का ठीकरा फूट रहा है। इन खबरों के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि हरियाणा के चुनाव परिणामों का हिमाचल के राजनीतिक निर्णयों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
चुनाव प्रचार[/caption]
जहां किया प्रचार, वह सीट जीतीं
सीएम सुक्खू ने बयान दिया है कि जिन दो सीटों पर उन्होंने प्रचार किया, वहां कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वहीं, इस बयान के बाद सीएम सुक्खू घिरते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सीएम सुक्खू ने हरियाणा में दो सीटों पर प्रचार किया था, जिनमें से एक पर जीत और दूसरी पर हार का सामना करना पड़ा था। यह भी पढ़ें : विधायक खरीद-फरोख्त मामला: हेलीकॉप्टर कंपनी से शिमला में पूछताछ, खुले कई राजदो सीटों पर किया प्रचार
बता दें कि हाल ही में हुए हरियाणा चुनावों में सीएम सु्क्खू ने चंडीगढ़ और दिल्ली से सटी 2 सीटों के नजदीक प्रचार किया था। तबीयत खराब होने के चलते वे प्रचार प्रसार में अधिक शामिल नहीं हो पाए थें। 2 अक्तूबर को सीएम सुक्खू पंचकूला में कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन बिश्नोई के पक्ष में रैली करके आए थें। इसके बाद वे चरखी दादरी में प्रचार करने पहुंचे। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा सांगवान के पक्ष में वोट मांगे थे। [caption id="attachment_21670" align="aligncenter" width="723"]
चुनाव प्रचार[/caption] 