कांगड़ा। देश भर में 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में हुए लोकसभा चुनावों की आज मतगणना शुरू हो चुकी है। शाम तक सभी लोकसभा सीटों के परिणाम सामने आ जाएंगे। ऐसे में प्रारंभिक रुझानों को देखते हुए चौंकाने वाले आंकड़े सामने आना शुरू हो चुके हैं। यह भी पढ़ें: बागियों को जनता ने ठुकराया: सिर्फ दो सीट पर BJP आगे, सुक्खू सरकार को राहत इस बीच हिमाचल प्रदेश की बात करें तो दोपहर 1:00 बजे तक प्रदेश की चारों सीटो पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। जिनमें कांगडा-चंबा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने शुरुआती रुझानों में एक बड़ी बढ़त बनाकर सबको चौंका दिया है। अबतक राजीव भारद्वाज बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।
कांगड़ा पर चला भाजपा का जादू: 2 लाख के पार पहुंचा मार्जिन- गणना जारी
