ऊना। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन प्रदेश की राजनीति में तापमान बढ़ गया। कल सुबह तपोवन में सत्र की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन इसी दौरान सबकी नजरें इस बात पर टिक गईं कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सदन में मौजूद नहीं थे।

सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे डिप्टी CM

डिप्टी CM के सदन में शामिल ना होने के कारण कई अटकलें लग रही हैं। इसी बीच डिप्टी CM अब दिल्ली पहुंच गए हैं- जिसने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। कहा जा रहा है कि डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री इस पूरे सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे।

यह भी पढ़ें : सदन में जाने से पहले CM सुक्खू ने की सैर : रेन शेल्टर में बैठे, कई राहगीरों से की बातचीत

जानिए क्या है वजह?

डिप्टी CM के दिल्ली जाने की वजह उनकी बेटी आस्था अग्निहोत्री की शादी से जुड़ी है। दरअसल, कल यानी 28 नवंबर को दूल्हे IAS सचिन शर्मा के परिवार की ओर से दिल्ली में शादी की रिस्पेशन पार्टी रखी गई है।

कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात...

बेटी की शादी के इसी समारोह में शामिल होने के लिए मुकेश दिल्ली गए हुए हैं। फिलहाल, मुकेश अग्निहोत्री के दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं बताया जा रहा है। उनका ये दौरा निजी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदी बाइक, टीचर ने तोड़ा दम- पति की हालत भी बेहद नाजुक

सियासी हलचल तेज

हालांकि, राजनीतिक माहौल इतना सरल नहीं है। उनके दिल्ली जाने की टाइमिंग, सत्र के पहले ही दिन ने कई तरह के राजनीतिक प्रश्न खड़े कर दिए हैं। यह संयोग है या संकेत, इस पर राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है।

हाल के बयानों ने बढ़ाई सरगर्मी

उपमुख्यमंत्री के दो हालिया बयान पहले ही सियासी चर्चाओं में थे। पहला “अब मैं फ्री हूं और आने वाले दिनों में सड़कों पर नजर आऊंगा”। इस बात को बहुत से लोग बगावती तेवर के रूप में देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस की घर में रेड : किराएदार के कमरे से मिला ढेर सारा नशा, कैश और गहने

मैं दबाव की राजीनित से नहीं डरता

दूसरा बयान “मैं दबाव की राजनीति से नहीं डरता, मैं जनता की ताकत से यहां पहुंचा हूं” ने अटकलों को और हवा दी है। ऐसे में सत्र के पहले दिन उनकी गैरमौजूदगी को कई राजनीतिक विश्लेषक ‘संयोग’ मानने को तैयार नहीं दिख रहे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें