शिमला। सुक्खू सरकार ने त्योहारी सीजन में हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को कई सौगातें दी हैं। सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को 4 फीसदी DA और पेंडिंग मेडिकल बिल के भुगतान करने की घोषणा की है। साथ ही कर्मचारियों और पेंशनर्स को नवंबर की सैलरी और पेंशन 28 अक्टूबर (दिवाली से पहले) देने का ऐलान किया है।
सचिवालय कर्मचारियों का जनरल हाउस
ऐसे में कर्मचारी और पेंशनर्स खुश तो हैं, लेकिन अभी भी उनकी कुछ मांगे लंबित हैं। जिसे लेकर आज दोपहर बाद करीब 1.30 बजे सचिवालय कर्मचारियों का जनरल हाउस होने जा रहा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : सवारियों को बीच सड़क उतारना पड़ा महंगा, RTO ने जारी किया नोटिस इस दौरान कर्मचारी त्योहारी सीजन में कई सौगातें देने के लिए सुक्खू सरकार का धन्यावाद करेंगे। साथ ही लंबित पड़ी मांगें सरकार के समक्ष रखेंगे।क्या हैं कर्मचारियों की मांगें?
- कर्मचारियों को 2016 से 2022 के बीच का एरियर का भुगतान
- अनुबंध कर्मचारियों को साल में दो बार नियमित करना
- आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाना
- प्रिविलेज मोशन को वापस लिया जाए
