शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्टेट इलेक्शन कमीशन द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए महज 15 दिन बाकी हैं। प्रदेश भर में पंचायती राज संस्थाओं की कुल 141 सीटों के लिए उपचुनाव होंगे। इसके लिए कुल 249 नामांकन दाखिल हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
249 नामांकन हुए दाखिल
उप प्रधान के लिए 48 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। जबकि, प्रधान पद के लिए 26 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इसके अलावा पंचायत समिति सदस्य के लिए 3 और जिला परिषद सदस्य के लिए 10 नामांकन भरे गए हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल : महिला मल्टी टास्क वर्कर ने जड़े शिक्षक पर छेडछाड़ करने के आरोपचुनाव चिन्ह कर दिए जाएंगे आवंटित
इन नामांकन पत्रों की छंटनी 16 सितंबर को की जाएगी। फिर 18 सितंबर को नाम वापस लेने की प्रक्रिया की जाएगी। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इन क्षेत्रों में चुनाव आदर्श आचार संहिता जारी है।कब होगा मतदान?
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के कुल 141 पदों के लिए 29 सितंबर को मतदान होगा। यह मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें जिला हमीरपुर के बगैरा वार्ड और जिला लाहौल-स्पीति के सीसू वार्ड में जिला परिषद पद के लिए चुनाव होने हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल में नहीं थम रहा मस्जिद विवाद, सुन्नी में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन आजकिन पदों पर होगा उपचुनाव?
प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के कुल 141 पदों में से-- पंचायत प्रधान-9
- उप प्रधान-17
- पंचायत समिति सदस्य (BDC)-1
- जिला परिषद सदस्य-2
- पंचायत के वार्ड सदस्य-112
