हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सुजानपुर में वार्ड नंबर-7 (नगर परिषद) के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने बाजी मार ली है।
चुनाव से पहले हुआ था दलबदल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गढ़ सुजानपुर में कांग्रेस को मिली ये हार इस वजह से भी बड़ी हो जाती है। क्योंकि चुनाव के कुछ दिन पूर्व ही सुमन अटवाल ने भाजपा का दामन छोड़कर हाथ का पंजा थाम लिया था।किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट
- भाजपा की नीरजा ठाकुर को 276 वोट
- कांग्रेस प्रत्याशी सुमन अटवाल को 183 वोट
- श्रवण को मिला 1 वोट
- नोटा को 3 वोट
