शिमला। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअल कार्यक्रम द्वारा 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। यह परियोजनाएं 2236 करोड़ रुपए की लागत से बनी हुई हैं। इनमें 22 सड़कें और 51 पुल शामिल हैं। जो कि देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश के लिए पांच पुलों सहित कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर मुख्यालय से किया।
वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए हिमाचल के राज्यपाल
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बोले प्रदेश में “बुलडोजर की राजनीति” नहीं होती, जानें क्यों कहा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला स्थित राजभवन से वर्चुअली इस कार्यक्रम में भाग लिया और बीआरओ की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक विकास होगा।राज्यों में परियोजनाओं का वितरण
रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, इन परियोजनाओं का वितरण इस प्रकार से है।- जम्मू और कश्मीर 19
- अरुणाचल प्रदेश 18
- लद्दाख 11
- उत्तराखंड 9
- सिक्किम 6
- हिमाचल प्रदेश 5
- पश्चिम बंगाल और राजस्थान 2-2
- नागालैंड, मिजोरम, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह 1-1
