शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार की आज होने वाली मंत्रिमंडल बैठक को लेकर प्रदेशभर में उत्सुकता बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव संपन्न होने और आचार संहिता हटने के बाद यह पहली बड़ी कैबिनेट बैठक है, इसलिए सरकार के कई लंबित फैसलों पर मुहर लग सकती है।

प्रदेश के युवाओं को सबसे अधिक उम्मीद

दरअसल, सबसे अधिक उम्मीद प्रदेश के युवाओं को है, क्योंकि विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने और नई भर्तियों को मंजूरी देने का मामला बैठक के एजेंडे में शामिल हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें : पूर्व पोस्टमास्टर ने लगाए फर्जी अंगूठे, स्वर्गवासी बुजुर्गों के नाम पर ऐंठी लाखों की पेंशन- CBI ने धरा

 

सरकार पहले ही रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की बात कह चुकी है, ऐसे में शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा और अन्य विभागों में भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने संबंधी निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

हजारों किसानों को मिलेगी राहत

बैठक में छोटे और सीमांत किसानों को राहत देने के उद्देश्य से तैयार भूमि नियमितीकरण नीति पर भी चर्चा हो सकती है। हाल ही में मंत्रिमंडलीय उपसमिति द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को सरकार को सौंपा गया है।

 

यह भी पढ़ें : MP अनुराग ठाकुर कल हिमाचल को देंगे बड़ी सौगात, अंब-अंदौरा से कोलकाता के बीच शुरू होगी रेल सेवा

 

यदि कैबिनेट इस पर सहमति देती है तो आगे की प्रक्रिया के लिए इसे केंद्र सरकार और सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष भेजा जा सकता है। इससे हजारों किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

अस्पतालों में प्रभावित नहीं होंगी सेवाएं

स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए भी सरकार कई अहम कदम उठा सकती है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कई प्रस्ताव तैयार किए हैं।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: भूकंप के तेज झटकों से दहली देवभूमि, घरों से बाहर निकले घबराए लोग- 5.0 रही तीव्रता

 

इनमें 300 डॉक्टरों के लीव रिजर्व कैडर के गठन का प्रस्ताव प्रमुख माना जा रहा है। इस व्यवस्था से डॉक्टरों के अवकाश, प्रशिक्षण या उच्च शिक्षा के दौरान अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी और मरीजों को लगातार उपचार मिलता रहेगा।

200 स्टाफ नर्सों की भर्ती

इसके अलावा करीब 200 स्टाफ नर्सों की भर्ती, सीनियर रेजिडेंट पदों को भरने तथा लगभग 180 ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट और रेडियोग्राफर नियुक्त करने के प्रस्ताव पर भी निर्णय लिया जा सकता है। यदि इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मां ज्वाला के दर्शन करने निकले, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि 1 महिला ने तोड़ा दम- 10 हुए घा*यल

मंत्रिमंडल के निर्णयों पर टिकी कई वर्गों की नजर

सरकार की इस कैबिनेट बैठक से रोजगार, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सुधार और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में प्रदेश के विभिन्न वर्गों की नजर आज होने वाले मंत्रिमंडल के निर्णयों पर टिकी हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें