शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज चुनावी माहौल गरमाने वाला है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने मंगलवार दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है- जिसमें पंचायत और नगर निकाय चुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान होने की पूरी संभावना है।
हिमाचल में आज लगेगी आचार सहिंता!
चुनाव की घोषणा होते ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद सरकार किसी भी नई योजना, घोषणा या लोकलुभावन वादे नहीं कर पाएगी। विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास पर रोक लग जाएगी, वहीं तबादलों (ट्रांसफर) पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
यह भी पढ़ें : डॉ. जनकराज बोले- पुरुषों में भी होती है बच्चेदानी, मैंने खुद एक ऑपरेशन में देखा है
भर्तियों पर भी कई नियम लागू
भर्तियों को लेकर भी स्पष्ट नियम लागू होंगे। नई भर्तियों का ऐलान नहीं किया जा सकेगा, हालांकि पहले से चल रही भर्ती प्रक्रियाएं जारी रहेंगी। मगर आचार संहिता के दौरान उनके परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे।
आयोग ने बुलाई प्रेस वार्ता
अब सभी की नजर दोपहर की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी है, जहां चुनावी शेड्यूल सामने आते ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो जाएंगी। इस बार प्रदेश की 3757 पंचायतों और 54 नगर निकायों में चुनाव प्रस्तावित हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नहीं सुधरेगी खराब सड़कों की हालत : टारिंग का काम बंद, बढ़ा संकट- जानें क्या है वजह
इनमें सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर के नगर निगम भी शामिल हैं। नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर लड़े जाएंगे, जबकि पंचायत, नगर पंचायत और नगर परिषद के चुनाव बिना पार्टी सिंबल के होंगे।
आज जारी हो सकता है शेड्यूल
इधर, पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल भी जल्द जारी होने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। मतदाता सूचियों, बैलेट पेपर, मतदान केंद्रों और कर्मचारियों की तैनाती जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हो चुकी है। माना जा रहा है कि कार्यक्रम जारी होते ही संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। वहीं 24 अप्रैल को मतदाता सूचियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
