बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। घुमारवीं बस स्टैंड पर बस में एक व्यक्ति मृत पड़ा मिला है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
बस की सीट पर मृत पड़ा था व्यक्ति
बताया जा रहा है कि व्यक्ति जब बस में चढ़ा था तब किसी को कुछ भी संदेह नहीं हुआ। मगर बस पूरी खाली होने का बाद भी जब वो बस स्टैंड पर नहीं उतरा तो कंडक्टर उसे बुलाने गया। कंडक्टर ने पाया कि व्यक्ति की सांसें थम चुकी थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब तुरंत बुक नहीं होगा गैस सिलेंडर : 25 दिन करना पड़ेगा इतंजार, जानें क्यों
कंडक्टर से खुद ली टिकट
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति उखली में बस में सवार हुआ था। उसने बस कंडक्टर से उखली से डंगार तक की टिकट ली थी। कंडक्टर ने बताया कि बस घुमारवीं बस स्टैंड तक पहुंच गई, लेकिन व्यक्ति नहीं उतरा। कंडक्टर ने बताया कि व्यक्ति ने आखिरी बार उससे कहा था कि डंगार उतार देना।
बस स्टैंड पर नहीं उतरा
व्यक्ति अपनी सीट पर ही बैठा हुआ था। ऐसे में कंडक्टर को लगा शायद व्यक्ति गलती से घुमारवीं पहुंच गया है- उसे तो डंगार उतरना था। कंडक्टर उसके पास गया और उसे आवाज लगाई। मगर व्यक्ति ने कोई जवाब नहीं दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में भी.षण हा*दसा: HRTC बस से टकराई बाइक, 22 और 23 साल के दो युवकों की मौ*त
सीट पर बैठे-बैठे मौत
ऐसे में कंडक्टर को शक हुआ तो उसने उसे हाथ लगाकर उठाने की कोशिश की। ऐसा करते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद बस स्टैंड में माहौल अफरा-तफरी वाला हो गया।
बस स्टैंड पर मची अफरा-तफरी
ड्राइवर-कंडक्टर ने तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचक शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही ड्राइवर-कंडक्टर और वहां मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध कर लिए। जांच में पाया गया है व्यक्ति भराड़ी के लौहट के पास दमेहड़ा गांव का रहने वाला था। ड्राइवर-कंडक्टर ने पुलिस को पूरी बात बताई।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला : अब उधार पर नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, कल से लागू होगी नई व्यवस्था
कैसे हुई व्यक्ति की मौत?
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम ने ड्राइवर-कंडक्टर के बयान कलमबद्ध कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
