• होम
  • हिमाचल
  • लोकसभा चुनाव
  • राजनीति
  • यूटिलिटी
  • अपराध
  • हादसा
  • खेल
  • धर्म
  • रोजगार
  • राशिफल

हिमाचल गुड़िया केस : आरोपी IG जैदी पर सरकार मेहरबान- लौटाई नौकरी, 5 साल काटी जेल में सजा

विविध• SHIMLA 11 Mar 2026, (अपडेटेड 11 Mar 2026, 1:27 PM IST)

IG जैदी की जमानत के बाद पुलिस हेडक्वार्टर में ज्वाइनिंग

IG Zahoor Haider Zaidi Gudiya Case joining police headquarters himachal government
📸 IG Zahoor Haider Zaidi Gudiya Case joining police headquarters himachal government

शिमला। हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित गुड़िया रेप और मर्डर केस से जुड़ी एक खबर सामने आई है। मामले में पांच साल की जेल की सजा काट चुके IPS अधिकारी IG जहूर हैदर जैदी पर सुक्खू सरकार मेहरबान हो गई है।

आरोपी IG जैदी पर सरकार मेहरबान

दरअसल, कल शाम करीब 4.30 बजे G जहूर हैदर जैदी ने हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय शिमला में दोबारा ज्वाइनिंग दे दी। उनकी वापसी के साथ ही पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में लीगल होगी भांग की खेती- अगली कैबिनेट में लगेगी मोहर, जानें क्या है पूरा प्लान

जमानत पर रिहा हैं जैदी

जानकारी के अनुसार, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने जैदी की अपील पर सुनवाई करते हुए उनकी उम्रकैद की सजा को फिलहाल निलंबित कर दिया है। साथ ही अंतिम फैसला आने तक उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।

 सरकार ने बहाल की सेवा

अदालत के इस फैसले के बाद ही उनकी सेवा में वापसी का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद राज्य सरकार ने भी न्यायालय के आदेश के आधार पर उन्हें सेवा में बहाल करने के निर्देश जारी किए, जिसके चलते उन्होंने पुलिस मुख्यालय में आकर अपनी ज्वाइनिंग दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खिड़की से छलांग लगा मासूम को लेकर फरार हुई महिला, 4 दिनों से तलाश में भटक रहा पति

जेल में काटे पांच साल

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी टिप्पणी की थी कि जहूर हैदर जैदी पांच साल से अधिक समय तक जेल में रह चुके हैं। अदालत ने यह भी माना कि अपीलों की लंबी सूची के कारण इस मामले के अंतिम निपटारे में अभी काफी समय लग सकता है। इसी आधार पर अदालत ने उन्हें 25 हजार रुपये के निजी मुचलके और एक जमानतदार के आधार पर जमानत देने का आदेश पारित किया था।

पुलिस महकमे में चर्चाएं तेज

जैदी की ज्वाइनिंग के बाद पुलिस विभाग के भीतर इस फैसले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ अधिकारी इसे न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा मान रहे हैं, जबकि कई लोग इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, विभाग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आगे उन्हें कौन-सी जिम्मेदारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आधा किलो चरस सप्लाई करने निकला युवक, नाके पर पुलिस को देख छूटे पसीने- हुआ अरेस्ट

यह है पूरा मामला?

साल 2017 में शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था और पुलिस की जांच भी सवालों के घेरे में आ गई थी।

हिरासत में सूरज की मौत

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सूरज नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जिसकी बाद में पुलिस हिरासत में मौत हो गई। हिरासत में मौत के बाद मामला और ज्यादा विवादों में घिर गया, जिसके चलते इसकी जांच CBI को सौंप दी गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बर्फबारी की अलर्ट : आज आंधी-तूफान भी करेगा तंग, अगले 5 दिन खराब रहेगा मौसम

CBI जांच में हुए खुलासे

CBI की जांच में कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर हिरासत में हत्या करने के आरोप तय किए गए। जनवरी 2024 में चंडीगढ़ स्थित CBI की विशेष अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए IG जहूर हैदर जैदी समेत आठ पुलिसकर्मियों को दोषी करार दिया था और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, अदालत ने उस समय के शिमला के SP डीडब्ल्यू नेगी को पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण बरी कर दिया था।

अदालत से फैसला आना बाकी

अब हाई कोर्ट से सजा निलंबित होने और जमानत मिलने के बाद जैदी की सेवा में वापसी हो गई है। हालांकि, इस मामले में अंतिम फैसला अभी आना बाकी है और अदालत में उनकी अपील पर आगे भी सुनवाई जारी रहेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

संबंधित खबरें
विविधN4H_Desk
हिमाचल हाईकोर्ट का सुक्खू सरकार को बड़ा झटका, 1290 रोगी मित्रों की भर्ती-तैनाती पर लगाई रोक
विविधN4H_Desk
दिल्ली में CM सुक्खू ने कर्ज सीमा बढ़ाने-शानन प्रोजेक्ट लौटाने सहित कई मुद्दे उठाए, 4 केंद्रीय मंत्रियों से मिले
विविधN4H_Desk
हिमाचल: देव आदेश ना मानना पड़ा भारी! प्रतिबंध के बाद डायनासौर झील स्नान करने पहुंचे युवक की मौ*त
विविधN4H_Desk
सावधान हिमाचल! कैंसर के मामले तेजी से बढ़े, हर साल 16 हजार मरीज; खान-पान बना बड़ी वजह
विविधN4H_Desk
हिमाचल : काम पर गया पति 4 दिन से लापता, तलाश में दर-दर भटक रही बेबस पत्नी- करें मदद
विविधN4H_Desk
हिमाचल में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन- IGMC में 6 माह की बच्ची पॉजिटिव, अस्पतालों में अलर्ट
विविधN4H_Desk
IGMC में गजब का मामला- 2 वर्षीय मासूम ने निगली हेयर क्लिप, डॉक्टरों ने बिना सर्जरी किए निकाली
विविधN4H_Desk
हिमाचल : 36 घंटे से पांच वर्षीय आर्या लापता, खोज में जुटी NDRF और पुलिस टीम- हाथ खाली
विविधN4H_Desk
हिमाचल हाईकोर्ट ने नकली दवाइयों और GST चोरी में सुक्खू सरकार से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस
विविधN4H_Desk
हिमाचल के CBSE स्कूल दिखेंगे अलग: शिक्षकों के ड्रेस कोड सहित बिल्डिंग का रंग भी होगा खास; जानें
विविधN4H_Desk
हिमाचल: संजौली के बाद अब एक और मस्जिद में अवैध निर्माण, कोर्ट ने दिए बुलडोजर चलाने के आदेश
विविधN4H_Desk
हिमाचल : घर के आंगन से गायब हुई 5 साल की आर्या, रात भर ग्रामीण करते रहे खोज- अभी भी लापता
विविधN4H_Desk
दिल्ली से लौटते ही CM सुक्खू लेंगे बड़े फैसले, इस दिन बुलाई कैबिनेट बैठक; हर वर्ग को राहत की उम्मीद
विविधN4H_Desk
CM सुक्खू आज फिर जाएंगे दिल्ली, 5 दिन में यह दूसरा दौरा; इन 3 अहम मुद्दों पर केंद्र से मांगेगे समाधान
विविधN4H_Desk
मणिमहेश यात्रा में बदली परंपरा : महिलाओं के डल स्नान पर रोक, पुजारियों ने लिया बड़ा फैसला
विविधN4H_Desk
विक्रमादित्य सिंह के PWD में लागू हुई नई डिजिटल व्यवस्था, अब हाईटेक होगी पहाड़ी सड़कों की निगरानी
विविधN4H_Desk
हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही: फ्लैश फ्लड से 4 हाइड्रो प्रोजेक्ट को नुकसान; लोगों में मची अफरा तफरी 
विविधN4H_Desk
हिमाचल में आफत की बारिश: भूस्खलन से बनी कृत्रिम झील से दहशत में लोग; 4 पंचायतों पर मंडराया खतरा
विविधN4H_Desk
हिमाचल में अब नहीं चलेगी निजी स्कूल संचालकों की मनमानी, नियम तोड़े तो लगेगा एक लाख रुपए जुर्माना
विविधN4H_Desk
हिमाचल : BP बढ़ने पर अस्पताल पहुंची बुजुर्ग महिला को लगा डाला हार्ट का इंजेक्शन, हुआ हंगामा
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें
🏷️ टैग
#हिमाचल समाचार#हिमाचल खबर#हिमाचल सरकार#हिमाचल पुलिस

भारत के हर कोने से ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार लाने के लिए प्रतिबद्ध। हम स्थानीय खबरों को वैश्विक मंच प्रदान करते हैं।

Committed to bringing fresh, reliable, and unbiased news from every corner of India.

⚡ AMP Powered • Fast & Secure

Quick Links

  • होम
  • ताजा खबर
  • वीडियो

Legal

  • Privacy Policy
  • Terms of Service

© 2025 News4himachal. सभी अधिकार सुरक्षित। All rights reserved.

Made with ❤️ in India • Designed for speed with AMP technology