#अपराध

March 11, 2026

हिमाचल : खिड़की से छलांग लगा मासूम को लेकर फरार हुई महिला, 4 दिनों से तलाश में भटक रहा पति

दो साल का बेटा लेकर कहीं चली गई महिला

शेयर करें:

mother son missing home mandi case police himachal

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद चिंताजनक और सनसनीखेज खबर सामने आई है। गोहर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता अपने दो साल के बेटे के साथ रहस्यमयी परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है।

मां-बेटा हुए लापता

घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक महिला और बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार समय बीतने के साथ ही परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है, वहीं पुलिस भी मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 2 दिनों में बनीं 133 नई पंचायतें, 31 मार्च से पहले होगा रोस्टर जारी- जानें चुनाव की तारीख

चार दिन से हैं दोनों लापता

जानकारी के अनुसार, गोहर थाना क्षेत्र के चैलचौक के अंतर्गत पंचायत नेहरा (गणई) के गांव बाग की रहने वाली ज्योति कुमारी बीती 7 मार्च की रात अपने दो वर्षीय बेटे स्वांश भारद्वाज को साथ लेकर घर से अचानक लापता हो गई। परिवार को इस घटना की जानकारी अगले दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे मिली, जब घर के सदस्यों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह वहां मौजूद नहीं थी।

दरवाजा बंद, खिड़की से निकली महिला

परिजनों ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे पहले तो उन्हें लगा कि वह कमरे में ही होगी। मगर जब जांच की गई तो पता चला कि वह खिड़की के रास्ते अपने बच्चे को साथ लेकर घर से बाहर चली गई थी। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : सुक्खू सरकार ने ग्रामीणों को दिया झटका, अब गांव में भी देना होगा पानी का बिल

परिजनों ने हर जगह ढूंढा

परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर महिला और बच्चे की खोज के लिए आसपास के गांवों, रिश्तेदारों के घरों और मायके पक्ष में भी जानकारी जुटाई। कई स्थानों पर पूछताछ करने के बावजूद दोनों का कोई पता नहीं चल पाया।

ससुर पहुंचा थाने, मांगी मदद

चार दिन बीत जाने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में महिला के ससुर सुरेंद्र कुमार ने पुलिस थाना गोहर में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खेलने के लिए घर से निकला था 13 साल का आयुष, सुबह-सवेरे खड्ड में मिली देह

मां-बेटे की तलाश तेज

पुलिस ने महिला और बच्चे की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और अन्य थानों को भी इस संबंध में सूचित किया गया है। पुलिस की ओर से महिला के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अंतिम लोकेशन की भी जांच की जा रही है- ताकि उसके जाने के संभावित रास्ते या ठिकाने का पता लगाया जा सके।

चिंता में पति, कहां गई पत्नी?

इसके अलावा आसपास के इलाकों में भी लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिससे किसी तरह की जानकारी मिल सके। पुलिस के अनुसार महिला का पति ईश्वर दास पंजाब के रोपड़ में एक निजी कंपनी में काम करता है। पत्नी और बेटे के लापता होने की सूचना मिलते ही वह तुरंत काम छोड़कर उसी दिन घर लौट आया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के दो जवान शहीद : आज घर पहुंचेंगे पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दर-दर भटक रहा परिवार

इसके बाद उसने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कई जगहों पर तलाश की, लेकिन अभी तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। इधर, परिजन महिला और बच्चे की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं और लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। 

तलाश में जुटी पुलिस टीम

SP मंडी विनोद कुमार ने बताया कि गुमशुदगी की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस विभिन्न तकनीकी और स्थानीय स्तर के माध्यमों से महिला और बच्चे की तलाश कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख