#यूटिलिटी

March 11, 2026

हिमाचल में बर्फबारी की अलर्ट : आज आंधी-तूफान भी करेगा तंग, अगले 5 दिन खराब रहेगा मौसम

हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी

शेयर करें:

Himachal Weather Snowfall Rain Alert Huge HailStorm Winds

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार दोपहर बाद प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम अचानक बदल गया और रोहतांग दर्रा, शिंकुला दर्रा तथा बारालाचा जैसे ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई।

हिमाचल में फिर बर्फबारी

बर्फबारी के साथ ही पहाड़ों में ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई है। मौसम के इस बदलाव का असर प्रदेश के अन्य जिलों में भी दिखाई देने लगा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खिड़की से छलांग लगा मासूम को लेकर फरार हुई महिला, 4 दिनों से तलाश में भटक रहा पति

अगले 5 दिन खराब रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण बुधवार से हिमाचल के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। विभाग का कहना है कि 11 मार्च से लेकर 16 मार्च तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।

मौसम हुआ कूल-कूल

वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मंगलवार दोपहर बाद राजधानी शिमला सहित कई जिलों में अचानक बादल घिरने लगे। शाम होते-होते आसमान पूरी तरह बादलों से ढक गया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। हवाओं के बदलाव से मौसम कूल-कूल हो गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: लिव-इन में रह रहा था 54 वर्षीय सरकारी कर्मचारी, हुई मौ.त- पत्नी ने लगाए प्रेमिका पर आरोप

गर्मी से मिला राहत

मौसम के इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के मैदानी जिलों में गर्मी का असर बढ़ने लगा था और कई स्थानों पर तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, लेकिन अब मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

गरज-चमक के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों जैसे कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और सोलन में बारिश हो सकती है, जबकि लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के भी आसार हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में लीगल होगी भांग की खेती- अगली कैबिनेट में लगेगी मोहर, जानें क्या है पूरा प्लान

ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी

इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं और ओलों के कारण खेतों में खड़ी फसलों और फलदार पौधों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। विभाग ने किसानों और बागवानों को सलाह दी है कि वे मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम कर लें।

हिमस्खलन का खतरा बढ़ा

दूसरी ओर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा भी बढ़ने लगा है। प्रशासन और पुलिस ने इसको लेकर सैलानियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों ने पर्यटकों से अपील की है कि फिलहाल ऊंचाई वाले संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें और मौसम की स्थिति सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 2 दिनों में बनीं 133 नई पंचायतें, 31 मार्च से पहले होगा रोस्टर जारी- जानें चुनाव की तारीख

पर्यटकों के लिए ए़डवाइजरी जारी

पुलिस के अनुसार हाल के दिनों में हिमाचल के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे खतरा बढ़ गया है। खासतौर पर लाहौल-स्पीति जिले में लोगों को सतर्क करने के लिए पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए लगातार चेतावनी दी जा रही है। प्रशासनिक टीमें और पुलिस कर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात होकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जोखिम वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।

सतर्कता बरतें पर्यटक

प्रशासन ने यह भी कहा है कि खराब मौसम के दौरान यात्रा करने से पहले लोग मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें। बर्फबारी और हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए पर्वतीय मार्गों पर भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। अगर मौसम का यह दौर जारी रहता है तो आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले इलाकों में और अधिक बर्फबारी होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख