सोलन। आज के समय में जहां लोग अपनी जमा-पूंजी को सुरक्षित रखने और भविष्य के लिए संजोने में लगे रहते हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से इंसानियत और समाज सेवा की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। कुनिहार निवासी 86 वर्षीय राज कुमार ने अपनी जीवनभर की गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा जरूरतमंदों के लिए समर्पित कर दिया।

रेडक्रॉस सोसायटी को दान किए 26 लाख रुपये

शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आर्टरैक) से लिपिक पद से सेवानिवृत्त हुए राज कुमार ने गुरुवार को लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता को 26 लाख रुपये की राशि दान स्वरूप सौंपी। यह राशि रेडक्रॉस सोसायटी को प्रदान की गई है, जिसका इस्तेमाल विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में सियासी उलटफेर- बहुमत वाली कांग्रेस नहीं बचा पाई उपाध्यक्ष की कुर्सी, BJP ने चौंकाया

इस धनराशि के माध्यम से जरूरतमंद, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता की जाएगी। राज कुमार का यह कदम न केवल समाज सेवा की भावना को दर्शाता है, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा भी बन गया है।

राज्यपाल ने किया सम्मानित

राज कुमार के इस निस्वार्थ और प्रेरणादायक योगदान की सराहना करते हुए राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लोक भवन में उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें हिमाचली टोपी पहनाकर और शाल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : झपकी लेते विधायक पर पड़ी MP अनुराग ठाकुर की नजर, चुटकी काटते पूछ डाला सवाल और...

राज्यपाल ने कहा कि राज कुमार द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे लोग मानवता और सेवा की भावना को जीवित रखने का काम करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

 

समाज के लिए मिसाल बना फैसला

86 वर्ष की उम्र में अपनी जीवनभर की कमाई में से 26 लाख रुपये समाज के कल्याण के लिए दान करना अपने आप में एक असाधारण कदम माना जा रहा है। ऐसे समय में जब स्वार्थ और भौतिकवाद का प्रभाव बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें : जयराम ठाकुर बोले- सरकार नहीं, एक गुट चला रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, कई कांग्रेस नेता उनके खिलाफ

प्रदेशभर में सराहना हो रही है

राज कुमार का यह फैसला समाज में संवेदनशीलता और परोपकार की भावना को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। उनके इस योगदान की प्रदेशभर में सराहना हो रही है और लोग इसे मानवता की सच्ची सेवा का उदाहरण बता रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें