#विविध

October 19, 2026

हिमाचल : राशन कार्ड धारकों की हैप्पी दिवाली, अब डिपो में मिलेगा पहले से ज्यादा आटा- जानें कितना

नवंबर में 14 किलो आटा, कीमत 168 रुपये

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में दिवाली से पहले सस्ते राशन का इंतजार कर रहे APL परिवारों के लिए राहत की खबर है। नवंबर महीने में राशन डिपुओं से मिलने वाले आटे का कोटा बढ़ा दिया गया है। अब APL परिवारों को पहले के मुकाबले एक किलो ज्यादा आटा मिलेगा। इससे त्योहार के समय लोगों के घर का राशन बजट थोड़ा कम हो सकता है।

नवंबर में 14 किलो आटा, कीमत 168 रुपये

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने नवंबर महीने के लिए सस्ते राशन का आवंटन कर दिया है। इसके तहत APL परिवारों के आटे का कोटा बढ़ाकर 14 किलो प्रति राशन कार्ड कर दिया गया है। इसके लिए उपभोक्ताओं को 168 रुपये देने होंगे। अक्टूबर में 13 किलो और सितंबर में 12 किलो आटा दिया गया था। यानी पिछले दो महीनों में आटे के कोटे में लगातार एक-एक किलो की बढ़ोतरी हुई है।

 

यह भी पढ़ें : नवरात्र में मातम: शीतला माता मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कु..चला, 14 की मौ**त- 32 घायल

दो महीने में 2 किलो बढ़ा आटा

APL परिवारों को मिलने वाले आटे की मात्रा में लगातार दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है। सितंबर में प्रति राशन कार्ड 12 किलो आटा मिलता था। अक्टूबर में यह बढ़कर 13 किलो हुआ और अब नवंबर में 14 किलो कर दिया गया है। यानी सितंबर के मुकाबले नवंबर में परिवारों को 2 किलो ज्यादा आटा मिलेगा। हालांकि चावल के कोटे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नवंबर में भी प्रति राशन कार्ड 5 किलो चावल ही मिलेगा।

हिमाचल में 19 लाख से ज्यादा राशन कार्ड

हिमाचल प्रदेश में इस समय कुल 19,58,895 राशन कार्ड पंजीकृत हैं। इनमें सबसे ज्यादा 11,60,019 परिवार एपीएल श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा 3,00,795 परिवार प्राथमिकता वाले यानी पीएचएच श्रेणी में हैं। बीपीएल परिवारों की संख्या 2,76,598 है। वहीं, अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत 1,59,658 कार्डधारक हैं। एपीएल टैक्सपेयर श्रेणी में 60,827 राशन कार्ड परिवार शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें : प्रतिमा अनावरण के बहाने वीरभद्र परिवार ने दिखाई अपनी सियासी ताकत, एक मंच पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज

 

नवंबर में बढ़ा आटे का कोटा, APL परिवारों को राहत

 

  • नवंबर महीने के लिए कुल 16,685.13 मीट्रिक टन गेहूं आवंटित किया गया है।
  • इसमें 14,262.612 मीट्रिक टन गेहूं APL परिवारों के लिए रखा गया है।
  • 2,249.268 मीट्रिक टन गेहूं BPL परिवारों के लिए आवंटित किया गया है।
  • 173.250 मीट्रिक टन गेहूं PHH परिवारों के लिए रखा गया है।
 

चावल का कोटा पहले जैसा ही रहेगा

नवंबर महीने के लिए कुल 8,480.864 मीट्रिक टन चावल का आवंटन किया गया है। इसमें 6,250.602 मीट्रिक टन चावल एपीएल परिवारों के लिए है। वहीं, 2,098.301 मीट्रिक टन बीपीएल और 131.961 मीट्रिक टन पीएचएच परिवारों के लिए रखा गया है। एपीएल परिवारों के चावल के कोटे में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नवंबर में भी प्रति राशन कार्ड 5 किलो चावल ही मिलेगा।

यह भी पढ़ें : आज सराहन में होगा राजा वीरभद्र की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

सबसे ज्यादा APL परिवार

प्रदेश में कुल 19,58,895 राशन कार्ड धारक हैं। इनमें 11,60,019 परिवार APL श्रेणी में हैं, जो सबसे ज्यादा संख्या है। इसके बाद 3,00,795 पीएचएच परिवार और 2,76,598 BPL परिवार हैं। अंत्योदय अन्न योजना के तहत 1,59,658 कार्डधारक हैं, जबकि 60,827 राशन कार्ड एपीएल टैक्सपेयर श्रेणी में दर्ज हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख