चंबा। हिमाचल प्रदेश के डलहौजी नगर परिषद को आखिरकार नया नेतृत्व मिल गया है। शनिवार को हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में वंदना चड्ढा अध्यक्ष तथा रीना जरियाल उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गईं।

महिलाओं के हाथ में कमान

खास बात यह रही कि दोनों उम्मीदवारों ने बेहद रोमांचक मुकाबले में केवल एक-एक मत के अंतर से जीत दर्ज की। इसके साथ ही नगर परिषद डलहौजी की कमान अब पूरी तरह महिलाओं के हाथों में आ गई है।

यह भी पढ़ें- 15 जून को शपथ लेंगे प्रधान और उपप्रधान: CM- मंत्री होंगे शामिल, विक्रमादित्य का नाम लिस्ट से बाहर

कांटे की टक्कर में मिली जीत

नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज की निगरानी में संपन्न हुई। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान कराया गया।

वंदना चड्ढा बनीं अध्यक्ष

मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए वंदना चड्ढा को पांच मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को चार मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में रीना जरियाल को भी पांच मत हासिल हुए और उन्होंने भी एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद SDM अनिल भारद्वाज ने दोनों को विधिवत निर्वाचित घोषित किया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : वरिष्ठ मंत्री के बेटे को कांग्रेस ने पार्टी से किया बाहर, CM पर लगाए थे कई गंभीर आरोप

जीत के बाद जश्न का माहौल

नतीजे सामने आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर परिषद कार्यालय परिसर में ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय से लेकर डलहौजी बस स्टैंड तक विजय जुलूस निकाला गया।

चुनवा परिणामों को लेकर चर्चा

समर्थकों ने इसे डलहौजी की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव करार देते हुए नए नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। पूरे शहर में चुनाव परिणामों को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : डॉक्टरी छोड़ चुनावी मैदान में कूदा ये शख्स, हासिल की बड़ी जीत; अब पंचायत का करेंगे ट्रीटमेंट

विकास को बताया पहली प्राथमिकता

नवनिर्वाचित अध्यक्ष वंदना चड्ढा ने जीत के बाद नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

 

 

वंदना चड्ढा ने कहा कि अगले पांच वर्षों में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और नगरवासियों के सहयोग से डलहौजी को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सुक्खू कैबिनेट: हिमकेयर में 10 लाख तक का मिलेगा इलाज, भांग की खेती पर भी लिया ऐतिहासिक निर्णय

निर्दलीय उम्मीदवारों पर जनता ने जताया भरोसा

इस चुनाव का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। चुनाव में न तो भाजपा और न ही कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मैदान में थे। स्थानीय स्तर पर गठित मंच के बैनर तले चुनाव लड़ा गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य डलहौजी के विकास को केंद्र में रखना बताया गया।

स्थानीय मुद्दों को दी प्राथमिकता

चुनाव परिणामों ने यह संकेत भी दिया है कि मतदाताओं ने राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर स्थानीय मुद्दों और विकास को प्राथमिकता दी। अब नगर परिषद की नई टीम से चुनाव परिणामों ने यह संकेत भी दिया है कि मतदाताओं ने राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर स्थानीय मुद्दों और विकास को प्राथमिकता दी। अब नगर परिषद की नई टीम से शहर के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें