सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भटोली कला में एक महिला की हत्या कर दी गई है। मृतका की उम्र 35 वर्षीय बताई जा रही है।

35 वर्षीय महिला की हत्या

बताया जा रहा है कि मृतका महिला यहां पति के साथ किराए के कमरे में रहती थी। दोनों पति-पत्नी पहले एक निजी कंपनी में काम करते थे। वर्तमान में महिला का पति कहीं काम नहीं कर रहा था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे के चक्कर में गई सरकारी नौकरी, बिजली बोर्ड के 3 चिट्टा तस्कर कर्मी बर्खास्त

पति और दोस्त हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही बरोटीवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा महिला के पति और उसके एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

महिला के शरीर पर चोटों के निशान

शुरुआती जांच के दौरान महिला के शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार महिला का शव कमरे के बाहर बरामद हुआ- जिससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि वारदात कमरे के अंदर हुई और बाद में शव को बाहर लाकर फेंका गया। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी तथ्यों की वैज्ञानिक जांच के बाद ही निष्कर्ष निकालने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में डाकिए का कारनामा : डेढ़ साल से नहीं बांटी एक भी डाक, कमरे से मिला चिट्ठियों का ढेर

जांच में जुटी पुलिस टीम

पुलिस ने सुनिता के पति सुरेंद्र और उसके एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों से घटना के समय की परिस्थितियों, आपसी संबंधों और वारदात से पहले की गतिविधियों के बारे में लगातार जानकारी जुटाई जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि हत्या के पीछे व्यक्तिगत विवाद, आपसी रंजिश या कोई अन्य कारण तो नहीं था।

कमरे में चल रही थी दारू पार्टी

सूत्रों के अनुसार घटना से पहले कमरे में शराब पी गई थी। बताया जा रहा है कि शराब के सेवन के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान महिला पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दर्दनाक हाद.सा : ट्रक और कार की आपस में टक्कर, एक ने तोड़ा दम; 3 गंभीर

जांच में जुटी पुलिस टीम

हालांकि पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर ही वास्तविक घटनाक्रम स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

हर एंगल की हो रही गहन जांच

मामले की पुष्टि करते हुए SP बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मौसम का कहर जारी- स्कूल बंद रखने की निर्देश, आज कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उन्होंने कहा कि पति और उसके दोस्त से पूछताछ जारी है तथा जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों और आरोपी की भूमिका का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी तथ्यों को सामने लाकर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें