शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस टीम नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की रही है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संजौली क्षेत्र में दो आरोपियों को नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है।
लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास गश्त कर रही थी पुलिस
पुलिस के अनुसार, बीती 4 सितंबर की शाम संजौली पुलिस टीम लक्ष्मी नारायण मंदिर के आसपास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली कि बतीश कॉलोनी के पास दो व्यक्ति चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थ लेकर घूम रहे हैं और उन्हें बेचने की फिराक में हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : एक जिले से दूसरे जिले में सप्लाई हो रहा था चिट्टा, पुलिस ने पुल पर धरा तस्कर
तलाशी के दौरान बैग से मिला नशा
इसी सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली। इस दौरान उनके बैग से करीब 24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और लगभग 7 ग्राम MDMA बरामद हुआ।
लाखों रुपये का नशा बरामद
पुलिस टीम द्वारा बरामद इस खेप की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब बरामद नशीले पदार्थों के स्रोत और उनकी सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में कल लगेगा रोजगार मेला : दसवीं पास को मिलेगी नौकरी, जानें पूरी डिटेल
कहां के रहने वाले हैं आरोपी?
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
- बलदेव सिंह (45) पुत्र लाभ सिंह निवासी चंडीगढ़
- साहिल (23) पुत्र संतोष कुमार निवासी शिमला
यह भी पढ़ें- हिमाचल की युवती को फौजी ने फंसाया- कई बार लूटी आबरू, पुलिस ने यूनिट से दबोचा
कहां से लाए थे खेप?
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ा दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना संजौली में FIR नंबर 65/2026 दर्ज की गई है। जांच का एक अहम पहलू यह पता लगाना है कि आरोपियों के पास इतनी मात्रा में चिट्टा/हेरोइन और MDMA कहां से पहुंचा था। पुलिस नशीले पदार्थों की खरीद और सप्लाई के स्रोत की जानकारी जुटा रही है।
सप्लाई लाइन खंगाल रही पुलिस
इसके साथ ही आरोपियों के संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों और संभावित नशा नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद नशीले पदार्थ किसी बड़े सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा थे या नहीं। शिमला पुलिस की ओर से नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर : सेब सीजन से लौट रही पिकअप पलटी, एक की मौ..त- 5 गंभीर
नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का दावा
संजौली में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस का फोकस अब आरोपियों से पूछताछ के जरिए नशे की सप्लाई चेन तक पहुंचने पर है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मामले में जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- मणिमहेश यात्रा में बदली परंपरा : महिलाओं के डल स्नान पर रोक, पुजारियों ने लिया बड़ा फैसला
MDMA ड्रग्स के सेवन से शरीर पर पड़ते हैं गंभीर असर
- दिल पर असर
MDMA लेने से दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है।
शरीर का तापमान बढ़ना: शरीर का तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है।
- डिहाइड्रेशन
ज्यादा पसीना आने और शारीरिक गतिविधि के कारण शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है।
- दिमाग पर असर
भ्रम, बेचैनी, घबराहट, मतिभ्रम और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
- पाचन संबंधी परेशानी
इसके सेवन से जी मिचलाना, उल्टी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव
बार-बार सेवन करने से चिंता, अवसाद, नींद और मूड से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में गलत चालान कटने पर कोर्ट के चक्कर खत्म, फोन से कर सकेंगे शिकायत- जानें नया सिस्टम
- याददाश्त पर असर
लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर याददाश्त और एकाग्रता प्रभावित होने की आशंका रहती है।
- गंभीर स्थिति में खतरा
अधिक मात्रा या गंभीर प्रतिक्रिया की स्थिति में दौरे, बेहोशी, कोमा, अंगों को नुकसान और मौत तक हो सकती है।
- मिलावटी ड्रग का खतरा
अवैध MDMA में अन्य खतरनाक पदार्थ मिले होने की संभावना रहती है, जिससे इसका जोखिम और बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: भाई के ट्रक से थी युवक को जलन, खुन्नस में फूंक डाला वाहन- हुआ गिरफ्तार
MDMA की कीमत...
आपको बता दें कि भारत में अवैध बाजार में एमडीएमए (MDMA/मौली) की प्रति ग्राम कीमत आमतौर पर लगभग 6,500 रुपये से 15,000 रुपये के बीच होती है, हालांकि यह स्थान, शुद्धता और स्रोतों के आधार पर 40,000 रुपये प्रति ग्राम तक भी पहुंच सकती है।
