#हादसा

September 6, 2026

हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर : सेब सीजन से लौट रही पिकअप पलटी, एक की मौ..त- 5 गंभीर

सेब तुड़ान के लिए गए थे सभी लोग, रास्ते में हुआ हा.दसा

शेयर करें:

pickup six people apple picking farming rampur road himachal deep ditch

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। रामपुर क्षेत्र में सेब तुड़ान का काम खत्म कर लौट रहे लोगों की पिकअप शनिवार शाम हादसे का शिकार हो गई।

हादसे का शिकार हुई पिकअप

झाखड़ी थाना क्षेत्र के तहत थड़ा ढांक के पास तेज रफ्तार के कारण चालक के वाहन से नियंत्रण खोने की बात सामने आई है। पिकअप पहले ढांक से टकराई और इसके बाद सड़क पर पलट गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में कल लगेगा रोजगार मेला : दसवीं पास को मिलेगी नौकरी, जानें पूरी डिटेल

सेब तुड़ान करने गए थे लोग

पुलिस के अनुसार, गाड़ी में सवार होकर 6 लोग सेब सीजन में तुड़ान के काम के लिए गए हुए थे। शनिवार को काम खत्म करने के बाद वे पिकअप नंबर HP 92A 2211 से थड़ा की ओर वापस लौट रहे थे।

6 लोग थे सवार

वाहन अनिल चला रहा था। हादसे के समय प्रेम लाल जोशी और हरिलाल पिकअप के अंदर बैठे थे, जबकि कैलाश, ललित और जय लाल वाहन के पीछे बने खुले मालवाहक हिस्से में सवार थे। इसी दौरान शाम के समय पिकअप थड़ा ढांक के पास पहुंची, जहां वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : एक जिले से दूसरे जिले में सप्लाई हो रहा था चिट्टा, पुलिस ने पुल पर धरा तस्कर

तेज रफ्तार में चालक ने खोया नियंत्रण

पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, हादसे के पीछे वाहन की तेज रफ्तार को वजह बताया गया है। आरोप है कि चालक अनिल तेज गति से पिकअप चला रहा था और थड़ा ढांक के पास वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। नियंत्रण खोने के बाद पिकअप ढांक से टकराई और फिर सड़क पर पलट गई। अचानक हुए हादसे के कारण वाहन में सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला।

पिकअप के नीचे दब गया जय लाल

हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान वाहन के पीछे खुले हिस्से में बैठे जय लाल को हुआ। पिकअप के पलटने के बाद वह उसके नीचे दब गया। गंभीर रूप से दबने के कारण उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें- मणिमहेश यात्रा में बदली परंपरा : महिलाओं के डल स्नान पर रोक, पुजारियों ने लिया बड़ा फैसला

चालक समेत पांच लोगों को आई चोटें

हादसे में प्रेम लाल जोशी, कैलाश, ललित, हरिलाल और पिकअप चालक अनिल घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हादसे में घायल लोगों के बयान और अन्य तथ्यों को जांच का हिस्सा बनाया है। हादसे के दौरान वाहन में कितनी रफ्तार थी और सड़क की स्थिति क्या थी, इन पहलुओं को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

जोशी के बयान पर मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में 50 वर्षीय प्रेम लाल जोशी के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार उनका बयान BNSS की धारा 173 के तहत दर्ज किया गया है। प्रेम लाल जोशी नेपाल के झाझरकोट जिले के निवासी हैं। वर्तमान में वह शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के थड़ा गांव में गोविंद सिंह के साथ रह रहे हैं। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने हादसे से संबंधित घटनाक्रम को दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में गलत चालान कटने पर कोर्ट के चक्कर खत्म, फोन से कर सकेंगे शिकायत- जानें नया सिस्टम

चालक के खिलाफ तीन धाराओं में केस

हादसे को लेकर झाखड़ी पुलिस ने पिकअप चालक अनिल के खिलाफ **भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) और 106** के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख