बिलासपुर। हिमाचल प्रेदश के बिलासपुर जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मुस्लिम लड़के पर 5 साल की बच्ची पर दुष्कर्म करने के संगीन आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।
5 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के बाहर जोरदार हंगामा कर दिया।
यह भी पढ़ें : बजट सत्र से पहले CM ने बुलाई कैबिनेट बैठक : आज कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
इलाके के लोगों में गहरा आक्रोश
बताया जा रहा है कि जैसे ही बच्ची के परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। कुछ ही समय में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखा गया और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी।
आरोपी के घर पर तोड़फोड़
इसी दौरान गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीड़ ने घर के बाहर नारेबाजी की और कुछ लोगों ने घर के सामान को नुकसान भी पहुंचाया। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र का माहौल कुछ समय के लिए काफी तनावपूर्ण हो गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में गर्मी का असर तेज : तीन जिलों में हीट वेव का अलर्ट; जानें कब होगी बारिश-बर्फबारी
पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस बल भी क्षेत्र में भेजा गया ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
शांति बनाए रखें लोग
मामले की पुष्टि कररते हुए SP बिलासुपर संदीप धीवान ने बताया कि पुलिस टीम मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेशाध्यक्ष तुषार डोगरा का कहना है कि बच्ची के साथ ऐसी घिनौनी वारदात करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : माता-पिता ने खेलने से किया इनकार, तो इकलौते बेटे ने लगाई फां.सी- सदमे में पूरा परिवार
पुलिस ने नहीं लिया एक्शन
उन्होंने कहा कि पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। उनका कहना है कि बच्ची का मेडिकल करवाया जाए और आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
