कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से एक बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है, जिसने देवभूमि को झकझोर कर रख दिया है। यहां 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। यहां पर एक 14 साल की नाबालिग के साथ करीब छह दिनों तक एक होटल में दुष्कर्म किया गया। जिसने सभी को चिंता में डाल दिया है। 

मनाली का युवक होटल में ले गया

पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने पूछताछ के दौरान बताया कि मनाली का रहने वाला 25 वर्षीय युवक उसे अपने साथ एक होटल में ले गया था। नाबालिग करीब छह दिनों तक होटल में रही। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

 

यह भी पढ़ें :  बुजुर्ग मरीज को ऑक्सीजन में देरी, मदद मांगने पर नर्स ने परिजनों को दिया धक्का- व्यवस्था पर उठे सवाल

नाबालिग के बयान के आधार पर केस दर्ज

SP कुल्लू अभिषेक ने बताया कि नाबालिग की शिकायत और उसके पुलिस के सामने दिए बयान के आधार पर महिला पुलिस थाना कुल्लू में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और POCSO एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया है। मामले में आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सबूतों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की जांच नियमानुसार की जा रही है। पुलिस टीम मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ ही उपलब्ध सबूत जुटा रही है। SP ने बताया कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

यह भी पढ़ें : अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से खड्ड में समाई कार, मासूम बेटे के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में दुष्कर्म के मामले भी चिंता का विषय

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े भी चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले तीन साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4,379 मामले सामने आए हैं। इनमें 1,287 मामले दुष्कर्म से जुड़े हैं। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में हर साल औसतन 429 दुष्कर्म के मामले सामने आते हैं। यानी औसतन हर दिन एक से ज्यादा दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं।

दुष्कर्म के मामले हत्या से कई गुना ज्यादा

आंकड़ों पर नजर डालें तो हिमाचल में दुष्कर्म के मामले हत्या के मामलों की तुलना में काफी ज्यादा हैं। हर साल हत्या के मामलों का औसत 100 से अधिक है, जबकि दुष्कर्म के मामलों का औसत करीब 429 है। महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाले ऐसे अपराधों को रोकना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।