#हादसा

September 3, 2026

हिमाचल : अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से खड्ड में समाई कार, मासूम बेटे के सिर से उठा पिता का साया

स्थानीय लोगों की मदद से चालक को निकाला बाहर

शेयर करें:

himachal mandi news

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलघराट के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्लाइडिंग प्वाइंट के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे सुकेती खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

दोपहर करीब ढाई बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। कार सवार पुलघराट के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान स्लाइडिंग प्वाइंट के पास अचानक कार पर से उसका नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क से नीचे गहरी सुकेती खड्ड में जा गिरा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का चिट्टा तस्करों पर बड़ा प्रहार, दो आरोपियों संग पंजाब से दबोचा मुख्य सप्लायर

स्थानीय लोगों की मदद से चालक को निकाला बाहर

हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना मंडी की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को कार से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया।

39 साल के मुनीष भाटिया की हुई मौत

मृतक की पहचान 39 वर्षीय मुनीष भाटिया पुत्र संत राम के रूप में हुई है। वह सन्यारड़ी, डाकघर तल्याहड़, जिला मंडी के रहने वाले थे। मुनीष की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वह अपने पीछे पत्नी और 9 साल के बेटे को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे सन्यारड़ी क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

यह भी पढ़ें : सरकारी कागजों से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, पूर्व तहसीलदार-पटवारी समेत 6 लोगों पर FIR

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जोनल अस्पताल मंडी में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना मंडी में हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। कार आखिर किस वजह से अनियंत्रित हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख