सोलन। हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते जाल पर अब पुलिस सख्त और एक्शन मोड़ में आ गई है। सोलन जिला पुलिस ने नशेड़ियों पर शिकंजा कसते हुए ताबड़तोड़ एक्शन लिया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को दो तरह के नशे बरामद हुए है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला 14 अप्रैल 2026 जिला सोलन का है। यहां पर पुलिस की SIU टीम ने कंडाघाट इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक आल्टो कार को रोका गया, जिसमें रामपुर के रहने वाले दो युवक सवार थे। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 6.10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कार को भी जब्त कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल वालो सावधान! शख्स को 14 लाख में बेची चोरी की स्कार्पियो, RC, इंजन- चेसिस नंबर सब निकले फेक
कार में सवार थे तीन युवक
दूसरा मामला जिला शिमला के धर्मपुर क्षेत्र के कोरो-कैंथड़ी इलाके का है। यहां पर पुलिस ने 18 अप्रैल 2026 को कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार में बैठकर नशा तस्करी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक महिंद्रा XUV गाड़ी में बैठे तीन युवकों को पकड़ा। उनकी तलाशी लेने पर 783 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों से चरस बरामद
तीसरा मामला सोलन जिले के अर्की और कुनिहार क्षेत्र का है। यहां पर पुलिस ने 19 अप्रैल को इलाके में गश्त कर रही थी। सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से 249 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार कर बाइक भी कब्जे में ले ली गई है।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में बड़ा हाद*सा : गहरी खाई में पलटी बस, 15-20 लोगों ने तोड़ा दम- रेस्क्यू जारी
सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
इन सभी मामलों में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन सभी मामलों में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नशे की ये खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।
