सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला पुलिस सोलन की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में ढेर सारा चिट्टा बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, नशे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दोनों कारों को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सोलन के  कुमारहट्टी से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान SIU की टीम को एक गुप्त सूचना मिली की कुछ आरोपी नशे की खेप लेकर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : परिवार पालने के लिए राजस्थान नौकरी करने गया था 21 वर्षीय सचिन, खत्म कर दी अपनी जिंदगी

कुमारहट्टी में चैकिंग के दौरान कार से मिला चिट्टा

SIU की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान कुमारहट्टी की तरफ से आ रही एक कार को पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो युवकों के पास से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपियों की पहचान

प्रज्वल जनारथा उम्र 34 वर्ष पुत्र श्री बाल कृष्ण जनारथा, निवासी गांव अड़ेवग, जिला शिमला 
परीक्षित चौहान उम्र 32 वर्ष पुत्र श्री प्रकाश चौहान, निवासी गांव कलबोग, जिला शिमला, के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! 7 जिलों में आज होगी भारी बारिश, यलो अलर्ट जारी

सनवारा के पास तीन युवक चिट्टे के साथ पकड़े

दूसरे मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशे की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सनवारा के पास नाका लगाया। इसी दौरान एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

पुलिस ने चिट्टे के साथ अरेस्ट किए तीन तस्कर 

तलाशी के दौरान कार में सवार तीन युवकों के पास से 10.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान वीरेंद्र कुमार उर्फ तनु (31), दीपक (25) और अजय कुमार (35) के रूप में हुई है। तीनों सोलन के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: सभी बोर्ड निगमों के खजाने की निगरानी को बनेगी नई फाइनेंस कंपनी

नशा नेटवर्क को लेकर आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। ASP सोलन राजकुमार चंदेल ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पैदल जा रही महिला से टकराई बाइक, भाई-बहन के निकले प्राण; 20 और 22 साल थी उम्र

 

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इस नशा तस्करी के नेटवर्क में उनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।