सोलन। हिमाचल प्रदेश जैसे शांत वादियों के लिए पहचाने जाने वाले राज्य में लगातार सामने आ रही गोलीबारी की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। आए दिन हो रहे ऐसे वारदातों से लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला जिला सोलन से सामने आया है, जहां कुछ हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

काले रंग की क्रेटा कार लेकर की फायरिंग 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की ग्राम पंचायत लेही के गांव मखनुमाजरा का है। यहां पर बीते शनिवार शाम काले रंग की एक कार में सवार 4 से 5 युवक मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क हाद.से में बेटे ने तोड़ा दम, बेबस मां को कोर्ट ने दिलाया हक- 15 लाख मिला मुआवजा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार रुकते ही हमलावरों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि काफी राउंड फायर हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया। हमलावर काले रंग की क्रेटा कार में आए थे।

युवक को लगी तीन गोलियां 

फायरिंग के दौरान बल्लू को तीन गोलियां लगीं। एक गोली उसके शरीर को छूते हुए निकल गई, जबकि एक गोली उसकी टांग में लगी और एक ऊपरी हिस्से में जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गिरा ग्लेशियर : 4 गांव पर मंडराया खतरा, बर्फीला तूफान देख सहमे लोग

PGI चंडीगढ़ किया  रेफर

इस गोलीबारी में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

CCTV कैमरों खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही SP बद्दी विनोद धीमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर नहीं लौटी थी DAV स्कूल की छात्रा, पुलिस ने 4 राज्य में खोजा- MP से बरामद

इसके अलावा सड़कों पर नाके लगाकर चेकिंग भी की गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी होने की बात कही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें