कागंड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पर पुलिस ने ढेर सारे नशे की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जांच के लिए रोकी कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के रैत बाजार से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आने-जाने वाले सभी वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रही एक कार नंबर HP-39G-2459 को जांच के लिए रोका। पुलिस को देख कार सवार व्यक्ति घबरा गया।
यह भी पढ़ें- रातभर परिवार करता रहा इंतजार, सुबह खाई में मिली कार; अंदर पड़ी थी पटवारी की देह
ढेर सारा चिट्टा बरामद
पुलिस को व्यक्ति की हरकतें संदिग्ध लगी। शक के आधार पर पुलिस ने कार की गहन जांच की। तलाशी का दौरान व्यक्ति के पास से 11.38 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही चिट्टे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल जसवाल (42) निवासी गांव बड़ोल, डाकघर दाड़ी, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
चिट्टा और कार पुलिस ने कब्जे में ली
नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही बरामद 11.38 ग्राम चिट्टे और आरोपी की कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में पुलिस थाना शाहपुर में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस के ईमानदार सिपाही- अपराधियों पर कसते रहे शिकंजा, महकमे ने अवॉर्ड से नवाजा
नशे की सप्लाई चेन तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस
SP कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास चिट्टा कहां से आया और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही पुलिस नशे से जुड़े पूरे नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।
आरोपी से पूछताछ जारी, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
