सिरमौर। हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में अब बाहरी राज्यों से आए कुछ लोगों की गुंडागर्दी चिंता का विषय बनने लगी है। ऐसा ही एक मामला जिला सिरमौर से सामने आया है, जहां एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। हालात इतने बिगड़ गए कि बात हिंसा तक पहुंच गई और एक युवक को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

शादी समारोह में हुई मारपीट 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला जिला सिरमौर के नाहन क्षेत्र का है, जहां 26 जनवरी 2026 को एक शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया। शादी में हुई मारपीट की शिकायत बाद में पुलिस थाना सदर नाहन में दर्ज करवाई गई। पुलिस के अनुसार, मारकंडा पुल के पास स्थित एक होटल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भक्ति में लीन युवक को लगा करंट का झटका, नहीं बच पाया बेचारा- 20 साल थी उम्र

फोन कर बुलाए साथी

इसी दौरान किसी छोटी सी बात को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। पहले तो बात सिर्फ बहस तक ही सीमित थी, लेकिन धीरे-धीरे विवाद बढ़ता चला गया। बताया जा रहा है कि बहस के बाद एक युवक ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में उसके साथी कार में सवार होकर वहां पहुंच गए। 

हॉकी, डंडे से युवक को पीटा 

आरोपियों ने आते ही जुबैर पर हमला कर दिया। उन्होंने उसके साथ आरोपी अपने साथ हॉकी, डंडे और पिस्टल लेकर आए थे, जिससे उन्होंने जुबैर की बेरहमी से पिटाई की। अचानक हुए इस हमले से शादी समारोह में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पकड़ा चीनी पुलिसवाला : 5 महीने से बिना विजा रह रहा, नेपाल के रास्ते घुसा

पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत 

 हमला करने के बाद आरोपी अपनी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवक जुबैर ने पुलिस थाना सदर नाहन में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत विशेष टीमों का गठन किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

 

आरोपियों की पहचान 

इसके बैद पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है-

  • विशाल उम्र 29 साल, निवासी यमुनानगर (हरियाणा)
  • आशिक उम्र 23 साल निवासी यमुनानगर (हरियाणा)
  • साबीर उम्र 25 साल निवासी यमुनानगर (हरियाणा)
  • रवि उम्र 25 साल निवासी यमुनानगर (हरियाणा)  
  • मुकेश ठाकुर उम्र 25 साल निवासी गांव शंभूवाला, जिला सिरमौर के रुप मे हुई है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ‘जीना नहीं चाहता’ लिख डॉक्टर हुआ लापता : रातभर चला सर्च ऑपरेशन, सुबह मिली...

कब्जे में लिए मारपीट में इस्तेमाल हुए हथियार 

पुलिस ने सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि उनसे पूछताछ की जा सके। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस ने मारपीट में इस्तेमाल हुए हॉकी, डंडे और पिस्टल और कार नंबर HR02AR-7859 को बरामद कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। 

क्या बोले SP सिरमौर

SP सिरमौर NS नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि  जिला सिरमौर में दंगा-फसाद फैलाने और लोगों में डर का माहौल बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में पुलिस इसी तरह कड़ी कार्रवाई करती रहेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें