पामगढ़/धर्मशाला। चमत्कार और इलाज का झांसा देकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाने वाले एक कथित ढोंगी बाबा को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से दबोच लिया। आरोपी पर एक महिला के साथ धोखे से कई बार दुष्कर्म करने और बाद में उसे ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
हिमाचल में ढोंगी बाबा गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी स्वामी निर्मल उर्फ निर्मल बाबा (60), मूल रूप से महाराष्ट्र के नाशिक का रहने वाला है। वह चैत्र नवरात्र के दौरान पामगढ़ क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए पहुंचा था और खुद को चमत्कारी बाबा बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल जा रही लड़की को जबरन अपने घर ले गया युवक, की नीचता- अब मिली कठोर सजा
प्रसाद दे ले गया साथ
इसी दौरान एक महिला अपनी सहेली के साथ उसके संपर्क में आई। आरोपी ने मीठी बातों से भरोसा जीतकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ दिनों बाद उसने महिला को पामगढ़ बाजार में बुलाया और “प्रसाद” देकर अपनी बातों में बहला-फुसलाकर साथ चलने के लिए राजी कर लिया।
होटल में किया दुष्कर्म
आरोप है कि इसके बाद वह महिला को बिलासपुर होते हुए मध्य प्रदेश के मैहर ले गया, जहां एक होटल में ठहराया। वहां इलाज के बहाने उसने कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दूध सप्लाई करने निकले थे दो भाई, जीप की ट्रक से हुई टक्कर- एक नहीं बच पाया
फर्जी ID बना पोस्ट की गंदी तस्वीरें
एक अप्रैल को आरोपी महिला को बिलासपुर में छोड़कर फरार हो गया। मगर इसके बाद भी फोन के जरिए उसे परेशान करता रहा। जब पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने उसका फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दीं और उसे ब्लैकमेल करने लगा।
पुलिस थाने पहुंच महिला
तंग आकर महिला ने 11 अप्रैल को थाना पामगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मिली।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 6 महीने दुनिया से कटा रहता है इलाका, बेटी ने बिना कोचिंग और इंटरनेट के रचा इतिहास
आरोपी ने कबूला जुर्म
इसके बाद पुलिस टीम ने 21 अप्रैल को दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ BNS की धारा 64(2)(M) और IT एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस की लोगों से अपील
इस घटना के सामने आने के बाद लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी तरह के चमत्कार या झाड़-फूंक के नाम पर अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें और सतर्क रहें।
