मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक सड़क दुर्घटना के बाद ऐसा खुलासा हुआ- जिसने स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी चौंका दिया। बल्ह क्षेत्र में
एक सामान्य सड़क हादसे की सूचना पर शुरू हुई कार्रवाई नशे के बड़े मामले तक पहुंच गई।
हादसे से खुला बड़ा राज
यहां पुलिस टीम ने एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चिट्टा और अफीम बरामद की है। इस मामले की हर ओर काफी चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : नशे की बड़ी डील करने जा रहा था युवक, SP ने ढेर सारी चरस संग रंगे हाथों धरा
हादसे का शिकार हुई गाड़ी
जानकारी के अनुसार, बीती शाम थाना बल्ह के तहत एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और राहत कार्य में जुट गए। इसी दौरान लोगों का ध्यान वाहन चालक और उसके साथ मौजूद युवती की गतिविधियों पर गया।
नशे की हालत में थे लड़का-लड़की
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के हाव-भाव सामान्य नहीं लग रहे थे, जिससे ग्रामीणों को उनके नशे की हालत में होने का संदेह हुआ। स्थानीय लोगों को गाड़ी में भी कुछ संदिग्ध सामान होने की आशंका हुई।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : लिफ्ट की चपेट में आए युवक की थमी सांसें; मां-बाप के बाद अब दो मासूमों ने खोया बड़ा भाई
गांववालों ने बुलाई पुलिस
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बल्ह पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए वाहन की बारीकी से तलाशी ली।
चिट्टा और अफीम बरामद
तलाशी के दौरान वाहन से 57.79 ग्राम चिट्टा और 3.81 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके अलावा नशीले पदार्थों के सेवन में इस्तेमाल होने वाली कुछ अन्य सामग्री भी पुलिस के हाथ लगी। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर जांच का दायरा और बढ़ा दिया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में 5 लाख का ऑफर देकर धर्म परिवर्तन : हर महीने 5 हजार और फ्री इलाज देने का भी वादा
बड़े नेटवर्क से कनेक्शन
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बरामद चिट्टा की मात्रा काफी अधिक है। जिसे देखते हुए पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आरोपियों का संबंध किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से तो नहीं है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे आगे किस क्षेत्र में पहुंचाया जाना था।
लड़का-लड़की हुए गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर ही दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और बाद में उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशपाल निवासी तहसील बल्ह, जिला मंडी तथा शबनम निवासी धर्मपुर, जिला मंडी के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : शहीद का शौर्य चक्र लेने पहुंची मां-पत्नी, दुश्मनों से डट कर लड़े बलदेव- सीने में खाई गो.ली
जांच में जुटी पुलिस टीम
मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना बल्ह में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का संबंध नशे की सप्लाई चेन से कितना गहरा है।
ग्रामीणों ने की पुलिस की मदद
इस कार्रवाई को बल्ह पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों की सतर्कता भी इस पूरे मामले में अहम साबित हुई। अगर ग्रामीण समय रहते पुलिस को सूचना न देते तो संभव है कि यह नशीला पदार्थ आगे कहीं और पहुंच जाता।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : फौजी के बेटे ने बढ़ाया मान, LOC में दुश्मनों पर दागी गो.लियां- वीर चक्र से हुआ सम्मानित
आरोपियों से हो रही पूछताछ
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें- ताकि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य संभावित तथ्यों को खंगालने में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जांच के दौरान इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
