#अपराध

June 9, 2026

हिमाचल : नशे की बड़ी डील करने जा रहा था युवक, SP ने ढेर सारी चरस संग रंगे हाथों धरा

नशा तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर

शेयर करें:

charas smuggler dehra police himachal kangra drug free

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच देहरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कि है। SP मयंक चौधरी ने खुद एक युवक को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

नशे की बड़ी डील करने जा रहा था युवक

पुलिस के अनुसार आरोपी कथित तौर पर नशे की बड़ी खेप की सप्लाई करने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। अब पुलिस नेटवर्क खंगालने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 5 लाख का ऑफर देकर धर्म परिवर्तन : हर महीने 5 हजार और फ्री इलाज देने का भी वादा

गश्त पर थी पुलिस टीम

जानकारी के अनुसार, देहरा पुलिस थाना की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उसकी तलाशी ली।

 

No photo description available.

चरस की बड़ी खेप बरामद

तलाशी के दौरान युवक के पास से 279 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान निखिल शर्मा के रूप में हुई- जो कि गांव कलवानी, हमीरपुर का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मासूम को लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, सीने से लगाकर रखा- लोगों की अटकी सांसें

कहां से लाया था खेप?

SP मयंक चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। पुलिस तस्करी के संभावित नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

नशा तस्करों पर पुलिस की नजर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विभिन्न क्षेत्रों में नियमित नाकाबंदी, गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : शहीद का शौर्य चक्र लेने पहुंची मां-पत्नी, दुश्मनों से डट कर लड़े बलदेव- सीने में खाई गो.ली

पुलिस को मिली बड़ी सफलता

देहरा पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें अपने आसपास नशे के कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को इस गंभीर समस्या से बचाने के लिए समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बड़े नेटवर्क का होगा खुलासा

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सुराग भी सामने आ सकते हैं।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख