शिमला। हिमाचल प्रदेश के कवानू क्षेत्र के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नेरवा-पांवटा साहिब मार्ग पर पेश आए इस हादसे में HRTC बस के परखच्चे उड़ गए हैं। 

HRTC बस हादसे का शिकार

हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौते होने की सूचना है। जबकि, कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा पेश आते ही पूरा इलाका बस में सवार लोगों की चीखों से दहल उठा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भक्ति में लीन युवक को लगा करंट का झटका, नहीं बच पाया बेचारा- 20 साल थी उम्र

गहरी खाई में गिरी बस

ये हादसा आज सुबह करीब 9.30 बजे पेश आया है। हादसे के वक्त नेरवा डिपो की ये बस नंबर HP66A2588 चौपाल से पांवटा साहिब जा रही थी। इसी दौरान उत्तराखंड के क्वाणु के पास बस नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना बस के परिचालक ने पुलिस को दी।

स्थानीय लोगों ने निभाई अहम भूमिका

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में कुल 34 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों के प्रयास से कई यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए और प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पकड़ा चीनी पुलिसवाला : 5 महीने से बिना विजा रह रहा, नेपाल के रास्ते घुसा

घायलों की स्थिति और राहत कार्य

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को प्राथमिक और आपात उपचार दिलाने का कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ‘जीना नहीं चाहता’ लिख डॉक्टर हुआ लापता : रातभर चला सर्च ऑपरेशन, सुबह मिली...

दुर्घटना के कारणों की जांच

दुर्घटना के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं और बस की स्थिति तथा सड़क परिस्थितियों का अध्ययन कर रहे हैं। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच और सुरक्षा उपायों का आश्वासन दिया है।

 

खाईं में गिरी एचआरटीसी की बस - Dainik Bhaskar

प्रशासन का बयान

स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि घायलों के उचित इलाज और राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से मार्ग पर धैर्य और सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि राहत एवं बचाव कार्य सुचारू रूप से चल सके। हादसे की पूरी जानकारी और घायलों की स्थिति के बारे में अपडेट प्राप्त होते ही प्रशासन और पुलिस इसे सार्वजनिक करेंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के पहाड़ों में बर्फबारी : निचले इलाकों में धूप, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

(NOTE : खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिल पाई थी। ज्यादा जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।)

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें