ऊना। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। इस बार एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक परिवार की मासूम बेटी को उनसे हमेशा के लिए छीन लिया। ऊना जिले के टाहलीवाल थाना क्षेत्र के बाथड़ी में सड़क पार कर रही 11 वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची ने लुधियाना के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।

मां के साथ बाजार जा रही थी मासूम

जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची की पहचान साजन साहनी, उम्र 11 वर्ष, पुत्री लुरक साहनी निवासी बेगूसराय, बिहार के रूप में हुई है। बच्ची अपने परिवार के साथ बाथड़ी क्षेत्र में रह रही थी। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर साजन अपनी मां मरली देवी के साथ सब्जी खरीदने के लिए बाथड़ी बाजार जा रही थी। दोनों बाजार की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दंपत्ति के बीच हुआ जमकर विवाद, गुस्साए पति ने पत्नी पर चला दिया चा**कू; खुद को भी नहीं बख्शा

मां बाल-बाल बची, बेटी को आई गंभीर चोटें

हादसे में बच्ची की मां बाल-बाल बच गई, लेकिन साजन को टक्कर लगने से गंभीर चोटें आईं। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए डीएमसी अस्पताल, लुधियाना ले जाया गया। परिजनों को उम्मीद थी कि इलाज के बाद मासूम की हालत में सुधार होगा, लेकिन उनकी यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा: पार्ट टाइम जलवाहक और चतुर्थ श्रेणी कर्मी होंगे नियमित; आदेश जारी

इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गई 11 साल की बच्ची

लुधियाना के अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने के लिए उपचार किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। आखिरकार उपचार के दौरान साजन ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस बेटी के साथ मां बाजार जाने के लिए घर से निकली थी, कुछ ही समय बाद उसी बेटी की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : गहरी खाई में समाई टैक्सी, एक साथ दो ड्राइवरों की मौके पर मौ**त

बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर

मृतका की मां मरली देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सड़क पार करते समय सामने से तेज रफ्तार में आई बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें और उनकी बेटी को टक्कर मारी। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक की पहचान और वाहन का पता लगाने की चुनौती पुलिस के सामने है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने निखिल, परिवार की तीसरी पीढ़ी करेगी देश सेवा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लुधियाना पहुंची। पुलिस ने वहां मृतका की एमएलसी हासिल की और परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही वाहन का पता लगाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें