सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक दर्दनका हादसा पेश आया है। कंडाघाट तहसील के अंतर्गत कांडो भटनोल के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई है। जबकि, बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है।
हादसे में पिता-पुत्र की मौत
हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। दीवाली से कुछ दिन पहले एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है। इस हादसे ने पूरे इलाके को भी झकझोर कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में घर पर पड़ी पुलिस रेड : लाखों की चरस संग गोपाल की पत्नी गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क से जुड़े तार...
बेटी की हालत गंभीर
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कार सवार तीनों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शिमला स्थित IGMC रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान पिता-पुत्र दोनों ने दम तोड़ दिया। बेटी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
मृतकों की पहचान
इस हादसे में शिलाई निवासी बाप-बेटे की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान-
- बाबूराम (52)
- ललित (22) पुत्र बाबूराम
हादसे के कारणों का पता लगाना जरूरी
इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर अधिकृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। हादसे से संबंधित परिस्थितियों और अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
