कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आज कुछ घटें पहले हादसों का दिन रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुए सड़क हादसों में सात लोगों ने अपनी जान गंवा दी। एक के बाद एक हुए इन दर्दनाक हादसों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। हर तरफ मातम का माहौल है और लोग इन घटनाओं से सहमे हुए हैं।

रात करीब 11 बजे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेश आया है। यह 16 टायरों वाला ट्रक बीते सोमवार रात करीब 11 बजे ट्रक पंजाब से गेहूं लेकर पालमपुर की ओर जा रहा था। जब ट्रक खोली और राजियाना गांव के बीच बने पुल पर पहुंचा तो अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया।

यह भी पढ़ें- HRTC में खुली व्यवस्था की पोल! बस चेकिंग के नाम पर खेल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

देखते ही देखते ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ करीब 50 फीट नीचे नदी की तलहटी में जा गिरा। ट्रक के नीचे गिरते ही इलाके में जोरदार धमाके की आवाज गूंज उठी, जिससे आसपास के लोग घबरा गए।

धमाके की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीण

हादसे की तेज आवाज सुनते ही आसपास के गांवों के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। नीचे नदी की ओर उतरकर उन्होंने ट्रक तक पहुंचने की कोशिश की। ग्रामीणों ने देखा कि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में पूरा परिवार खत्म : खाई में गिरी कार- दादा-दादी, माता-पिता समेत मासूम की मौ**त

घायल चालक मौके से हुआ फरार

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ था। हालांकि, किसी तरह वह ट्रक से बाहर निकलने में सफल रहा और मौके से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। चालक के फरार होने के कारण हादसे की असली वजह जानने के लिए पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस और राहत दल ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को ट्रक से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल BREAKING: तेज बारिश में कार ने खोया बैलेंस, गहरी खाई में समाई- 5 ने तोड़ा दम

मामला दर्ज कर जांच शुरू

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है, लेकिन तकनीकी खराबी, तेज रफ्तार या अन्य कारणों की भी जांच की जाएगी। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ-साथ हादसे से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।

खाई में गिरी कार सात लोगों की मौत 

वही, जिला चंबा के पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर बनीखेत के लाहड़ के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों ने की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद पूरे जिले में मातम छा गया।