#अव्यवस्था

July 28, 2026

HRTC में खुली व्यवस्था की पोल! बस चेकिंग के नाम पर खेल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

वे-बिल पर अगले दिन साइन कराने की भी चर्चा

शेयर करें:

HRTC Checking Mandi Kullu Dharamshala Viral Video Himachal Roadways Transport Department

कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने निगम की चेकिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि धर्मशाला-कुल्लू रूट पर चलने वाली एक बस की चेकिंग मौके पर किए बिना ही फोन के जरिए पूरी करवाई गई। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन मामला सामने आने के बाद निगम ने जांच की बात कही है।

यह भी पढ़ें-हिमाचल : सेब सीजन में बढ़ी बागवानों की टेंशन- 900 रुपये दिहाड़ी ले रहे मजदूर, किराया भी बढ़ा

फोन पर भरवाई गई चेकिंग रिपोर्ट 

वायरल वीडियो के मुताबिक धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात एक बस कंडक्टर को संबंधित इंस्पेक्टर ने फोन किया और बजौरा स्टेशन के नाम से चेकिंग रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। आरोप है कि इंस्पेक्टर स्वयं मौके पर नहीं पहुंचा, बल्कि फोन पर ही पूरी औपचारिकता पूरी करवाई गई।

वे-बिल पर अगले दिन साइन कराने की भी चर्चा

वीडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि संबंधित इंस्पेक्टर कंडक्टर से अगले दिन वे-बिल पर हस्ताक्षर करवाने की बात कह रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित इंस्पेक्टर जिला कुल्लू से संबद्ध है और मामला धर्मशाला-कुल्लू रूट का है। हालांकि इस ऑडियो और वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में पूरा परिवार खत्म : खाई में गिरी कार- दादा-दादी, माता-पिता समेत मासूम की मौ**त

DM बोले- आरोप सही मिले तो होगी कार्रवाई

HRTC मंडी मंडल के मंडलीय प्रबंधक (DM) उत्तम सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विभागीय जांच करवाई जाएगी और यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

यह पहला अवसर नहीं है जब एचआरटीसी की चेकिंग व्यवस्था पर सवाल उठे हों। इससे पहले सुंदरनगर में भी कथित फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवाने के मामले में एक इंस्पेक्टर को निलंबित किया जा चुका है। लगातार इस तरह के मामलों के सामने आने से निगम की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर नए सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सभी की नजर विभागीय जांच और उसकी रिपोर्ट पर टिकी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख