कागड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां निर्माणाधीन भवन की छत से गिरने के कारण 60 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया, वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
पैर फिसलने से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत नेरना में पेश आया है। बताया जा रहा है कि बीते कल शुक्रवार को राजमिस्त्री निर्माणाधीन भवन की छत पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मिड-डे मील में खीर खाने से बीमार हुए 38 बच्चों के बाद बढ़ा डर, 10 ने छोड़ा स्कूल
अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत
राजमिस्त्री के छत से गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नशा तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने पंजाब से दबोचा लाखों के चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर
मृतक की पहचान देशराज (60) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। देशराज की मौत की खबर सुनकर उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद आसपास के लोगों में भी शोक की लहर है।
