चंबा/किन्नौर। मौत अटल सत्य है जिसे कोई भी नहीं टाल सकता है। ऐसा ही एक दिल को झकझोर देने वाला सड़क हादसा हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में सामने आया है। जहां एक शख्स की मौत उस समय हो गई जब उसकी कार अनियंत्रित होकर अगले दो टायर सड़क से बाहर निकाल गए। जान बचाने के लिए शख्स ने कार से छलांग तो लगाई लेकिन वो सीधे गहरी नदी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जान बचाने के लिए गाड़ी से लगाई छलांग
मिली जानकारी के अनुसार, बीते कल यानी शुक्रवार दोपहर को रिकांगपिओ–पांगी नेशनल हाईवे पर पांगी गेट के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी के अगले दोनों टायर सड़क से बाहर निकल गए और वाहन खाई की ओर हवा में लटक गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव : कल जारी होगी नई पंचायतों की अधिसूचना, 20 मार्च तक पूरा होगा वार्ड परिसीमन
स्थिति को बेहद खतरनाक देखते हुए कार चालक ने अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी से छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह नीचे बह रही नदी में जा गिरे। नदी में गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
पांगी के रहने वाले थे वकील प्रदीप
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और बचाव दल को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद नदी से शव को बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़ें : कहीं लू के थपेड़े, कहीं गिरेगी बर्फ: हिमाचल के इन 3 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ ले जाया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से अधिवक्ता थे और पांगी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
