कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां जकलेहड़ इलाके में बगीचे में काम करने गए व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की मौत गिरने के कारण हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में माहौल दुखद है।
काम कर रहा था व्यक्ति
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति बगीचे में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वो 20 फुट नीचे ढांक में गिर गया। इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्तों से मिलने चंडीगढ़ गया था युवक, एक साथ तीन ने त्यागे प्राण
बगीचे में व्यक्ति की मौत
परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नानक चंद के रूप में हुई है- जो कि जकलेहड़ का रहने वाला था।
मामले की पुष्टि करते हुए SP कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। शुरुआती जांच में मृतक के परिजनों ने किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : विवाहिता ने छोड़ी दुनिया, मायका पक्ष ने पति पर जड़े आरोप
विदित रहे कि, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में बगीचे में काम करने के दौरान फिसलने से हादसे आम हो सकते हैं। खासतौर पर सेब और अन्य बागवानी वाले क्षेत्रों में- जहां पर ढलानदार जमीन और नमी के कारण फिसलने का खतरा बढ़ जाता है। बारिश-बर्फबारी और गीली मिट्टी भी इस जोखिम को बढ़ाती हैं। ऐसी जगहों पर काम करने वाले किसानों और मजदूरों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हर साल कई लोग इस कारण चोटिल होते हैं, कुछ मामलों में गंभीर दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं।
