Tuesday, October 22, 2024
spot_img
Homeयूटिलिटीहिमाचल में सुक्खू कैबिनेट के सभी बड़े फैसले, एक क्लिक पर पढ़ें

हिमाचल में सुक्खू कैबिनेट के सभी बड़े फैसले, एक क्लिक पर पढ़ें

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। आज की कैबिनेट बैठक से जहां बेरोजगारों को राहत मिली है। वहंी सुक्खू सरकार ने और भी कई बड़े फैसले लिए हैं। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट बैठक के सभी फैसलों की जानकारी दी है।

  • कैबिनेट ने शोंगटोंग कड़छम विद्युत परियोजना को लेकर कैबिनेट उपसमिति की सिफारिशों को स्वीकार किया।
  • कैबिनेट ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट उपसमिति की 450 मेगावाट की शोंगटोंग कड़छम विद्युत परियोजना के संबंध में सिफारिशों को स्वीकार करने का निर्णय लिया है।
  • इसमें कंपनी को वित्तीय वर्ष 2026-27 तक परियोजना पूरी करने का निर्देश देना शामिल है।
  • कैबिनेट बैठक में आपदाओं और आपात स्थितियों के दौरान इसकी प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का प्रशासनिक नियंत्रण अतिरिक्त महानिदेशक (होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा) को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया।
  • एसडीआरएफ के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अधिकतम दो वर्षों की अवधि के लिए होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति को भी मंजूरी दी।

हिमाचल में स्थापित होंगे छह ईवी चार्जिंग स्टेशन

  • कैबिनेट बैठक में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने और जीवाश्म ईंधन वाहनों पर निर्भरता कम करने के लिए हिमाचल के छह हरित गलियारों में ईवी चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क का विस्तार करने के लिए निजी खिलाड़ियों को शामिल करने को मंजूरी दी।
  • वर्तमान में इन गलियारों पर 77 ईवी (इलेक्ट्कि व्हीकल) चार्जिंग स्टेशन पहले से ही चालू हैं।
  • कैबिनेट बैठक में शिमला शहर में पीपीपी मॉडल के तहत संचालित पार्किंग सुविधाओं के संचालन की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल उप समिति के गठन को मंजूरी दी।
  • इस समिति की अध्यक्षता राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे, जबकि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी इसके सदस्य होंगे।
    शिमला के विधायक हरीश जनारथा विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
  • समिति लिफ्ट पार्किंग, छोटा शिमला पार्किंग, संजौली पार्किंग, न्यू बस स्टैंड पार्किंग और टूटीकंडी पार्किंग के संचालन की समीक्षा करेगी।
  • बैठक में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) 2023 में हाल ही में किए गए संशोधनों के अनुरूप ईको टूरिज्म नीति 2017 में संशोधन करने का भी निर्णय लिया गया, जिसका उद्देश्य राज्य में ईको टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ावा देना और विकसित करना है।

2061 वन मित्रों की भर्ती को मंजूरी

  • कैबिनेट बैठक में आज वन विभाग में 2061 वन मित्रों की भर्ती को मंजूरी प्रदान की गई है।
  • यह भर्ती लंबे समय से लटकी हुई थी। हिमाचल हाईकोर्ट द्वारा साक्षात्कार के 10 अंकों पर रोक लगाने के बाद अब यह लटकी भर्ती दोबारा से जल्द ही शुरू होगी।
  • कैबिनेट ने अब 75 प्रतिशत अंक जमा 2 कक्षा के अंकों के आधार पर और 15 प्रतिशत अंक सर्टिफिकेशन (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आईआरडीपी इत्यादि) के देने का निर्णय लिया। इसके बाद इनकी भर्ती शुरू हो पाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के छोटे से गांव का संजय पटियाल भारतीय सेना में बनेगा कर्नल

75 वर्क इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का फैसला

  • सुक्खू सरकार ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह के लोक निर्माण विभाग में भी 75 पदों पर भर्ती का फैसला किया है।
  • कैबिनेट बैठक में लोक निर्माण विभाग में 75 वर्क इंस्पेक्टर के पद सृजित करने और उन्हें भरने को मंजूरी प्रदान की है।
  • इन पदों पर 3 साल का सिविल इंजीनियर डिप्लोमा धारकों का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दिवाली से पहले बुझ गया एक घर का चिराग, शादी अटेंड करने जा रहा था सचिन

स्टाफ नर्स के 150 पद भरने को दी हरी झंडी

  • कैबिनेट बैठक में हमीरपुर मेडिकल कालेज में 150 स्टाफ नर्स के पद भरने का बड़ा निर्णय लिया है।
  • इसके अतिरिक्त कैबिनेट बैठक ने चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, एनेस्थीसिया और रेडियोलॉजी विभागों में छह पद भरने का निर्णय लिया है।
  • इसी तरह से  एसोसिएट प्रोफेसर पद और 10 सहायक प्रोफेसर पद सृजित करने और भरने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 21 साल बाद होने जा रही ये भर्ती- यहां जानिए भर्ती प्रक्रिया

964 PVA होंगे रेगुलर

  • इसी तरह से कैबिनेट बैठक में सुक्खू सरकार ने पशु चिकित्सालयों में मुख्यमंत्री आरोग्य पशु धन योजना के तहत सालों से सेवाएं दे रहे युवाओं को भी बड़ी राहत दी है।
  • सुक्खू सरकार ने मुख्यमंत्री आरोग्य पशु धन योजना के तहत प्रदेश के पशु चिकित्सालय में 964 पंचायत वेटनरी असिस्टेंट (PVA) को रेगुलर करने की मंजूरी प्रदान की है।
  • इन्हें रेगुलर करने के लिए कैबिनेट ने आज 964 पद सृजित किए। इन पदों पर जीपीए को रेगुलर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कॉलेज में पढ़ने वाली देवांशी पर पड़ी BCCI की नजर, महिला टीम में मिली एंट्री

यहां भी होगी भर्ती

  • कैबिनेट बैठक में हमीरपुर जिले के नादौन में नया उपमंडल पुलिस अधिकारी कार्यालय खोलने के साथ विभिन्न श्रेणियों में पांच पदों के सृजन व भरने को मंजूरी दी है।
  • इसके अलावा कांगड़ा जिले के इंदौरा में एक नई अग्निशमन चौकी की स्थापना को भी मंजूरी दी गई। जिसमें विभिन्न श्रेणियों के 13 पद सृजित कर भरे जाएंगे।
  • कैबिनेट बैठक में लाहौल.स्पीति जिले के केलांग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शिंकुला में एक नई पुलिस चौकी की स्थापना के साथ विभिन्न श्रेणियों में छह पदों के सृजन और भरने को भी मंजूरी दी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments