#उपलब्धि
September 14, 2025
हिमाचल : छोटी सी उम्र में गांव के बेटे ने बढ़ाया राज्य का मान, परिवार की चौथी पीढ़ी कर रही देश सेवा
ऋतिश ठाकुर HPFAS में सिलेक्ट, हिमाचल का बढ़ाया मान
शेयर करें:
बिलासपुर। कहते हैं कि हौसले जिनके बुलंद हों, उनके कदमों को कौन रोक पाया है, मेहनत की राह पर चलकर, हर सपना सच हो पाया है। ये लाइनें बखूबी चरितार्थ करती हैं बिलासपुर के छोटे से गांव के बेटे ऋतिश ठाकुर के जीवन को।
भटेड़ गांव के 24 वर्षीय ऋतिश ठाकुर वर्तमान में पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। ऋतिश ठाकुर ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा, HPFAS में चयन हासिल किया है।
ऋतिश ठाकुर की यह उपलब्धि न केवल पुलिस विभाग और प्रदेश प्रशासन के लिए गौरव की बात है, बल्कि विशेषकर बिलासपुर क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। ऋतिश ने ये उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ा दिया है।
ऋतिश ग्राम पंचायत निचली भटेड़ के गांव बघड़ के निवासी हैं। उनका परिवार लंबे समय से सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़ा रहा है। ऋतिश ठाकुर अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं- जो देश सेवा करने में जुटे हुए हैं। ऋतिश के पिता मंजीत सिंह, दादा और परदादा सभी ने भारतीयदेकर राष्ट्र की रक्षा की है। सेना में सेवाएं
इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ऋतिश ने पुलिस विभाग में योगदान दिया और अब HPFAS जैसी प्रतिष्ठित सेवा में चयनित होकर अपनी प्रतिभा और परिश्रम का नया उदाहरण पेश किया है। उल्लेखनीय है कि वे 24 वर्ष की आयु में अब तक के सबसे युवा सेक्शन ऑफिसर बने हैं।
ऋतिश ठाकुर का सफर केवल शैक्षणिक सफलता तक ही सीमित नहीं रही है। ऋतिश ने अपने अल्प सेवाकाल में भी कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं हैं। ऋतिश ने पुलिस सेवा में भी कई राष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी पाई।
ऋतिश ठाकुर अपनी सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता, दादा-दादी और पूरे परिवार के आशीर्वाद को देते हैं। उनका कहना है कि परिवार की प्रेरणा और वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन उन्हें सदैव आगे बढ़ने की शक्ति देता रहा है।
भटेड़ गांव और पूरे बिलासपुर जिला में ऋतिश की इस ऐतिहासिक सफलता को लेकर हर्ष का माहौल है। लोग गर्व से कह रहे हैं कि यह उपलब्धि केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की है। प्रदेशवासी उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि वे भविष्य में भी प्रदेश का नाम इसी तरह रोशन करेंगे।