राजनीति

#हादसा

October 16, 2025

हिमाचल: गोद में बच्चा लिये थ्री व्हीलर से उतरी महिला, आवारा सांड ने सींगों पर उठाकर पटक दी

मासूम को गोद में उठाए थ्री.व्हीलर से उतरी थी महिला 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

una woman News

मुबारिकपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक अवारा पशु ने एक महिला पर हमला कर दिया। जिस समय पशु ने महिला पर हमला किया, उस समय महिला की गोद में मासूम बच्चा भी था। आवारा पशु ने महिला को सींगों पर उठाकर सड़क पर पटक दिया। इस हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि इस हमले में महिला की गोद में उसका मासूम बच्चा चमत्कारिक रूप से बच गया। इस हादसे ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में बढ़ते आवारा पशुओं के हमले को उजागर कर दिया है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा हा*दसा: निजी स्कूल की बस गहरी खाई में गिरी, 15 बच्चे थे सवार; मची चीख पुकार

सड़क पर आवारा पशु का तांडव

बताया जा रहा है कि इस हादसे में घायल हुई महिला की पहचान मंजू बाला के रूप में हुई है। मंजू बाला कुठैहड़ी निवासी बताई जा रही है। मंजू बाला मुबारिकपुर चौक पर अपने मासूम बच्चे को गोद में लिए एक थ्री-व्हीलर से उतरी थी। उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल उनकी जिंदगी का सबसे डरावना लम्हा आने वाला है। जैसे ही उन्होंने वहां खड़े एक सांड को हाथ से हटने का इशारा किया, वह सांड अचानक हमलावर हो गया।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बोले: HRTC में समय पर वेतन-पेंशन देनी है-तो लेने होंगे कड़े फैसले; अफसरों का होगा युक्तिकरण

 

उसने महिला पर पूरी ताकत से हमला बोलते हुए उन्हें सड़क पर पटक दिया। इस दौरान मंजू बाला की गोद में उनका छोटा बच्चा भी मौजूद था, जो किसी चमत्कार से बिल्कुल सुरक्षित बच गया। महिला की हड्डियां बुरी तरह जख्मी हो गईं और उसे पहले स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : पूर्व BJP सांसद के बेटे की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने लगाई फटकार

पहले भी कर चुके हैं कई हमले

यह कोई पहली घटना नहीं है। मुबारिकपुर के स्थानीय व्यापारी और निवासियों ने बताया कि दो आवारा सांड बीते कई महीनों से इस इलाके में आतंक का कारण बने हुए हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर, रविंद्र कुमार, ओंकार सिंह, अमित कुमार, रामपाल और किशोरी लाल ने बताया कि इन सांडों ने पहले भी कई राहगीरों और दुकानदारों को घायल किया है, लेकिन प्रशासन और पंचायत इस खतरे को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष: कुलदीप राठौर के नाम पर लगी मुहर ! सिर्फ घोषणा बाकी

 

इन सांडों को गऊशाला में भेजने के लिए ग्राम पंचायत, एसडीएम अंब और पशु चिकित्सा अधिकारी से कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन गऊशालाओं में जगह न होने का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया गया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख