#हादसा
October 16, 2025
हिमाचल में बड़ा हा*दसा: निजी स्कूल की बस गहरी खाई में गिरी, 15 बच्चे थे सवार; मची चीख पुकार
बस के खाई में गिरने से कई बच्चे पहुंचे अस्पताल
शेयर करें:
नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के समय बस स्कूली बच्चों से भरी हुई थी। इस हादसे में कई बच्चों के घायल होने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सोलन और सिरमौर जिला की सीमा पर मरयोग में हुआ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक निजी स्कूल बाल भारती पब्लिक स्कूल सोलन की बस शाम को छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान जब बस मरयोग के पास पहुंची तो अचानक से चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित बस खाई की तरफ लुढ़क गई। स्कूल बस में 15 छात्र-छात्राएं व शिक्षक सवार थे। बताया जा रहा है पांच बच्चों को ज्यादा चोट आई है। घायल बच्चों को सरकारी अस्पताल सोलन लाया गया है।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बोले: HRTC में समय पर वेतन-पेंशन देनी है-तो लेने होंगे कड़े फैसले; अफसरों का होगा युक्तिकरण
हादसे के बाद स्कूली बच्चों की चीखों पुकार से पूरा क्षेत्र दहल उठा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटना स्थल की और दौड़े और पुलिस और प्रशासन को भी मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि इस बस में स्कूली बच्चों के साथ शिक्षक भी मौजूद थे। जो इस हादसे में घायल हुए हैं। अब तक की सूचना के अनुसार इस हादसे में पांच बच्चों के घायल होने की जानकारी मिली है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंच गया और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूली बच्चों के अभिभावक भी घटनास्थल पर दौड़े आए हैं। कई अभिभावकों ने अस्पताल की दौड़ लगाई। यह लोग अपने अपने बच्चों का हाल जानने के लिए दौड़ते नजर आए। मामले की सूचना मिलते ही पच्छाद पुलिस थाना की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष: कुलदीप राठौर के नाम पर लगी मुहर ! सिर्फ घोषणा बाकी
नोट : इस खबर की अभी तक इतनी ही जानकारी मिल पाई थी, अधिक जानकारी मिलने पर इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।