#हादसा

July 14, 2025

हिमाचल मानसून : अब तक तीन बच्चों को सांप ने डसा, एक भी नहीं बच पाया- घर में ही थे तीनों

बच्चों को खोने के बाद तीन परिवारों में पसरा मातम

शेयर करें:

Himachal Monsoon

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बरसात का मौसम चल रहा है। बरसात के मौसम में अक्सर सांप व बिच्छू के काटने का खतरा बढ़ जाता है। इस सीजन में अब तक तीन बच्चों की सांप के काटने से मौत हो चुकी है। ऐसी घटनाओं के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

सांप के काटने से 3 बच्चों की मौत

बड़ी बात यह है कि तीनों बच्चों की मौतें पिछले एक सप्ताह में हुई हैं। तीनों मामले सूबे के अलग-अलग जिले के है। मृतकों में 4 साल का मासूम, 10 साल का बच्चा और 14 साल की लड़की शामिल है। बच्चों की मौत के बाद तीनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन दो जिलों पर मंडरा रहा बाढ़ आने का खतरा

आंगन में खेल रहा था मासूम

पहला मामला 5 जुलाई को ऊना जिले के उपमंडल अंब से सामने आया था। जहां पर ज्वार क्षेत्र में 4 साल के मासूम रितिक की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई थी। घटना के वक्त रितिक अपने घर के आंगन में खेल रहा था।

मां-बाप ने खोया इकलौता बेटा

दूसरा मामला 10 जुलाई को हमीरपुर जिले से सामने आया। उपमंडल नादौन के तहत आते दाड़ गांव में 10 साल के दक्ष को सांप से काट लिया और उसकी मौत हो गई। दक्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दक्ष की मौत के बाद मां की कोख सूनी हो गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खेतीबाड़ी करने वाले माता-पिता का बेटा आज SDM, बहू AC टू DC की निभा रही जिम्मेदारी

14 साल की लड़की की मौत

वहीं, तीसरा मामला बीते कल बिलासपुर जिले से सामने आया है। यहां दादी के साथ सो रही एक 14 साल की लड़की की सांप के काटने से मौत हो गई है। उप तहसील भराड़ी की डंगार पंचायत के रोपड़ी गांव से सामने आए इस मामले ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। 

सांस लेने में हुई दिक्कत

परिजनों के अनुसार आधी रात को करीब दो बजे पलक का अचानक गला सूखने लगा और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके बारे में उसने अपनी दादी को बताया। दादी और अन्य परिजनों ने जब पलक के शरीर की जांच की तो उसकी टांग पर सांप के काटने का स्पष्ट निशान मिला। जिस पर परिजनों ने बिना समय गंवाए उसे तुरंत घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, आपदा से निपटने के लिए मांगगे विशेष पैकेज

छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं खतरनाक

आमतौर पर सांप के काटने पर जहर को शरीर में फैलने से रोकने के लिए लोग उस जगह को बांध लेते हैं। कई बार लोग दो-तीन जगह को बांध देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। यही छोटी-छोटी गलतियां आपकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।

 

दरअसल, ऐसा करने से सांप के काटने वाली जगह पर खून की सर्कुलेशन रुक जाती है। साथ ही उस जगह के टिश्‍यू डेमेज होने लगते हैं- जहां सांप ने काटा होता है। इससे गेंगरीन और पैरालिसिस जैसी बीमारियां होने का खतरा हो जाता है। इतना ही नहीं मरीज की मौत भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें : मां की गोद से छिटक कर ब्यास में गिरी 5 साल की मासूम, झूले से पार कर रहे थे नदी

कैसे बचाए किसी की जान?

कुछ लोग उस जगह को धारदार चीज से काट देते हैं और सोचते हैं कि जहर निकल रहा है। कई बार लोग मुंह से भी उस जगह के खून को खींचकर थूक देते हैं। मगर ये सभी चीजें गलत और जानलेवा हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सांप काटने पर आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

सांप के काटने पर क्या करें?

  • अगर किसी को सांप काटा है तो उस मरीज को ऊपर सिर करके कहीं लिटा दें।
  • पीड़ित को घी खिलाकर उल्टी करवा दें- इससे जहर नहीं फैलेगा।
  • पीड़ित को 10 से 15 बार गुनगुना पानी पिलाएं और उल्टी करने को कहें।
  • लहसुन को पीसकर उसमें शहद मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
  • सांप के काटने वाली जगह को साबुन और साफ पानी से धो लें।
  • सांप के काटने वाली जगह को साफ सूती कपड़े से ढक दें।
  • सांप काटने के घंटे भर के अंदर मरीज को मेडिकल ट्रीटमेंट दें।
  • ब्लीडिंग होने पर खून को बहने दें।
  • पीड़ित व्यक्ति को शांत और स्थिर रखें।
  • घाव को ढीली और साफ पट्टी से कवर करें।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सेब से लदे सैंकड़ों पेड़ों पर चली आरी, लोगों में आक्रोश; बोले- 10 दिन में होना था तुड़ान

सांप के काटने पर क्या ना करें?

  • जिस हिस्से में सांप ने काटा है उसे हिलने-डुलने या चलने-फिरने ना दें- मूवमेंट करने से जहर फैलता है।
  • सांप के काटने वाली जगह पर टाइट कपड़े ना बांधे।
  • जहर को चूसकर निकालने की कोशिश ना करें।
  • सांप के काटने वाली जगह पर जहर निकालने के लिए कोई कट ना लगाएं।
  • एल्कोहल, चाय या कॉफी का गलती से भी सेवन ना करें- इससे जहर तेजी से फैल सकता है।
  • किसी तरह की ठंड़ा या गर्म सिंकाई ना करें और ना ही कोई क्रीम लगाएं।
  • दर्द के लिए एस्पीरिन ना लें-इससे ब्लीडिंग बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल आपदा- 13 दिन बाद भी नहीं मिल पाए अपने, परिजनों ने सिसकियों के साथ किया क्रियाकर्म

कैसे पहचाने की काटा है सांप?

आपको बता दें कि सांप के काटने की पहचान करने के तीन तरीके हैं-

  • जिस व्यक्ति को सांप ने काटा है- उसने सांप काटते या सांप को आते-जाते देखा हो।
  • जिस जगह पर सांप काटा है- उस जगह दो बूंद जैसे गोल निशान ऊपर-नीचे या आसपास हों।
  • सांप के काटने पर व्यक्ति को पेट में दर्द, उल्टी, सांस लेने में तकलीफ, सूजन, बेहोशी, सुस्ती हो सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख