#राजनीति
July 14, 2025
CM सुक्खू आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, आपदा से निपटने के लिए मांगगे विशेष पैकेज
मंडी दौरे के तुरंत बाद ही दिल्ली पहुंचे CM सुक्खू
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश, बादल फटने और भूस्खलन जैसी आपदाओं से तबाह हुए हालात के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को दिल्ली पहुंचे। उनका यह दौरा न सिर्फ केंद्र सरकार से राहत राशि की मांग को लेकर है, बल्कि वर्ष 2023 की लंबित आपदा राहत पैकेज पर भी ठोस बातचीत का प्रयास माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री सुक्खू सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और मंडी जिले के थुनाग, करसोग तथा अन्य प्रभावित क्षेत्रों का ताज़ा हाल बयां कर प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग करेंगे।
CM सुक्खू ने बीते दिनों मंडी जिले में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया था। उन्होंने खुद हालात को गंभीर बताया और केंद्र से फौरन राहत की जरूरत जताई थी। अब सुक्खू दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व को इन आपदाओं से हुए जान-माल के नुकसान की विस्तृत जानकारी देंगे।
प्रदेश सरकार का दावा है कि इस वर्ष अब तक आपदाओं के कारण करीब 800 करोड़ रुपये से अधिक की क्षति हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष की आपदा से करीब 10,000 करोड़ रुपये नुकसान आंका गया था।
CM सुक्खू के दिल्ली दौरे में वर्ष 2023 में केंद्र द्वारा स्वीकृत आपदा राहत राशि की पहली किस्त की मांग प्रमुख एजेंडे में रहेगी। केंद्र ने हाल ही में 2006 करोड़ रुपये की राहत मंजूरी दी है, लेकिन अब तक हिमाचल को इसका एक भी हिस्सा नहीं मिला है। मुख्यमंत्री इस राशि को शीघ्र जारी करने की मांग करेंगे और नई आपदाओं के चलते अतिरिक्त सहायता की जरूरत को भी रेखांकित करेंगे।
दिल्ली में CM सुक्खू की कांग्रेस हाईकमान से भी मुलाकात की संभावना है। माना जा रहा है कि वह पार्टी संगठन में संभावित फेरबदल और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को लेकर पार्टी में चल रही चर्चाओं पर भी यह दौरा स्थिति स्पष्ट कर सकता है। हालांकि, सुक्खू सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि प्रतिभा सिंह का नेतृत्व संतोषजनक रहा है, फिर भी दिल्ली में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
राज्य में मौसम की मार थमने का नाम नहीं ले रही। मौसम विभाग ने 16 जुलाई को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर शेष सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 17 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और सिरमौर में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।
इस बार का मानसून सीजन हिमाचल के लिए बेहद जानलेवा साबित हो रहा है। अब तक राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कुल 98 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से-