#हादसा

September 8, 2025

हिमाचल : खाई में गिरी गाड़ी, तीन थे सवार- महिला की आंखों के सामने उजड़ा उसका सुहाग

दो ने तोड़ा दम, महिला की हालत भी नाजुक

शेयर करें:

Mandi News

मंडी। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। आए दिन कोई ना कोई सड़क हादसे का शिकार हो रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल के मंडी जिले से सामने आया है- जहां पर एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है।

दो की मौत, महिला घायल

हादसे के वक्त गाड़ी में पति-पत्नी समेत तीन लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि, महिला गंभीर रूप से घायल है। इस हादसे में महिला का सुहाग उजड़ गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : देश सेवा करेगा शिक्षक दंपति का लाडला, भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट

खाई में लुढ़की गाड़ी

जानकारी के अनुसार, हादसा बीते कल देर शाम कोटली उपमंडल में पेश आया है। बताया जा रहा है कि महिला समेत तीनों लोग गाड़ी में सवार होकर कून की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अलगी क्षेत्र में मोड़ काटते समय गाड़ी सीधे नीचे लुढ़क गई।

महिला का उजड़ा सुहाग

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चालक और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने वाहन चालक को मृत घोषित कर दिया। महिला की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर 190 ब्लैक सिलेंडर जब्त, चार बड़ी गैस एजेंसियों के साथ हुई थी डील- सप्लाई के लिए...

मृतकों की पहचान

  • अच्छर सिंह निवासी महान- जो कि बिजली बोर्ड से सेवानिवृत हुआ था। इस हादसे में अच्छर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
  • पवन कुमार (48) जो कि पेशे से टैक्सी चालक था। हादसे के वक्त गाड़ी पवन ही चला रहा था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: माता-पिता ने पंखों को दी उड़ान, बेटी जीत लाई आसमान- JRF किया क्लियर

घायल महिला की पहचान रमा देवी पत्नी पवन कुमार के रूप में हुई है। रमा देवी आर्मी कैंटीन में काम करती है। हादसे के बाद रमा गहरे सदमे में है। इस हादसे में उसकी आंखों के सामने उसका सुहाग उजड़ गया है और उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर होगी तेज बारिश, अलर्ट पर 9 जिले- जानें कब कमजोर पड़ेगा मानसून

कैसे पेश आया हादसा?

मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि आज पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रावई अमल में लाई जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख