#हादसा

July 22, 2026

पहले स्कूटी सवार महिला को घसीटा, फिर दो युवकों को रौंदा- गुस्साए ग्रामीणों ने फूंक दी बस

बस के ड्राइवर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें:

private company laxmi holidays bus women scooty bike two boys pathankot jalandhar nh

कांगड़ा/पठानकोट। हिमाचल प्रदेश के डमटाल थाना क्षेत्र से सटे पंजाब के पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने ऐसा कहर बरपाया कि दो परिवारों की खुशियां पल भर में उजड़ गईं। गांव कौंतलपुर के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

बेकाबू बस ने बरपाया कहर

इस हादसे में एक मासूम बच्ची सहित चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त बस को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी और पूरे हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दर्दनाक हाद.सा : ट्रक और कार की आपस में टक्कर, एक ने तोड़ा दम; 3 गंभीर

दिल्ली से जम्मू जा रही थी बस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। दिल्ली से जम्मू जा रही एक निजी कंपनी की स्लीपर बस तेज गति से कौंतलपुर मुख्य चौक की ओर पहुंची। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

पहले स्कूटी को मारी टक्कर

सबसे पहले बस ने सड़क से गुजर रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी और स्कूटी को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद बेकाबू बस ने आगे चल रहे दो मोटरसाइकिल सवारों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया की ताकत....परिजनों को दो दिन में मिला बेटा, ब्रजेश्वरी मंदिर से हुआ था लापता

दो बाइक सवार युवकों को रौंदा

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं स्कूटी सवार महिला सहित चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

सड़क पर बिखरा खून

घटना के बाद सड़क पर बिखरे खून और क्षतिग्रस्त वाहनों को देखकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोप लगाया कि बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार इस दर्दनाक हादसे का कारण बनी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चिट्टा न मिलने से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी को कमरे में लट.की मिली देह

गुस्साए ग्रामीणों ने फूंक दी बस

गुस्साए ग्रामीणों ने बस को आग लगा दी। देखते ही देखते पूरी बस से आग की लपटें निकलने लगी। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

सड़क पर लगा लंबा जाम

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया और हालात को नियंत्रण में लिया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीमों ने काफी मशक्कत के बाद जलती हुई बस की आग पर काबू पाया। इसके बाद सड़क से जले हुए वाहन और क्षतिग्रस्त सामान हटाकर यातायात धीरे-धीरे बहाल कराया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में डाकिए का कारनामा : डेढ़ साल से नहीं बांटी एक भी डाक, कमरे से मिला चिट्ठियों का ढेर

दो की मौत, चार घायल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि चार घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

 

havoc of high speed on pathankot jalandhar nh

बस चालक हुआ गिरफ्तार

SSP पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि मामले में थाना नंगलभूर में केस दर्ज कर लिया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसा केवल तेज रफ्तार की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी जिम्मेदार था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे के चक्कर में गई सरकारी नौकरी, बिजली बोर्ड के 3 चिट्टा तस्कर कर्मी बर्खास्त

जांच में जुटी पुलिस टीम

उन्होंने कहा कि अगर जांच में किसी प्रकार की अतिरिक्त लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख