#हादसा

August 1, 2026

हिमाचल: टूट गई पिता-पुत्र की जोड़ी... बेटे के सामने बाप ने तोड़ा दम; बाइक पर जा रहे थे अस्पताल

हाइवे से लिंक रोड़ पर कैसे पहुंची बाइकए पुलिस कर रही जांच

शेयर करें:

sirmaur bike accident

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। इलाज के लिए अस्पताल जा रहे पिता-पुत्र की बाइक अचानक हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में बेटे की आंखों के सामने उसके पिता ने दम तोड़ दिया, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

शिलाई से नाहन मेडिकल कॉलेज जा रहे थे दोनों

जानकारी के अनुसार शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले 68 वर्षीय सामिया राम अपने बेटे जगपाल के साथ बाइक पर सवार होकर उपचार के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन जा रहे थे। जब वे कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर शंभूवाला के समीप पहुंचे तो अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: होटल बुलाए पति-पत्नी को दे दिया नशा, बेसुध महिला से की नीचता; VIDEO बना किया वायरल

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाए देनों पिता-पुत्र

घटना की सूचना शनिवार सुबह करीब 11 बजे नाहन पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने 68 वर्षीय सामिया राम पुत्र ढोंटू राम निवासी गांव डोहर तहसील शिलाई जिला सिरमौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनका बेटा जगपाल गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सियासी भूचाल: विजिलेंस रडार पर एक और पूर्व MLA, इसने भी कांग्रेस छोड़ थामा था BJP का दामन

कैसे हुआ हादसा? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

फिलहाल हादसे के कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बाइक किसी अन्य वाहन से टकराई थी या चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे संपर्क मार्ग की ओर जा पहुंची। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मेरी पत्नी को भगा ले गया युवक... पति ने थाने में की शिकायत, गहने - 85 हजार नगद भी ले गई साथ

एसपी बोले- हादसे के कारणों की हो रही जांच

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि उसका बेटा घायल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा 15% DA- एरियर! हाईकोर्ट ने सुक्खू सरकार को दी 12 सप्ताह की मोहलत

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जो पिता अपने बेटे के साथ इलाज के लिए घर से निकला था, उसे शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। इस हादसे ने न केवल एक परिवार का सहारा छीन लिया, बल्कि बेटे को भी ऐसा दर्द दे दिया जिसे वह जिंदगी भर शायद ही भूल पाए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख