Tuesday, October 22, 2024
spot_img
Homeहादसाहिमाचल : पेड़ पर चढ़े युवक पर रंगड़ों ने किया अटै.क, अस्पताल...

हिमाचल : पेड़ पर चढ़े युवक पर रंगड़ों ने किया अटै.क, अस्पताल ले गए लेकिन…

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जिले के रानीताल में एक 35 वर्षीय युवक की रंगड़ों के काटने से दर्दनाक मौत हो गई है। युवक यहां किराए के कमरे में रहता था और मेहनत-मजदूरी का काम करता था।

पेड़ पर चढ़ा था युवक

बताया जा रहा है कि युवक अपने कमरे के पास के ही एक पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इसी पेड़ पर रंगड़ों का छत्ता था। युवक के पेड़ पर चढ़ते ही रंगड़ों ने उस पर हमला कर दिया और फिर उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल- नशे में बस चला रहा था HRTC ड्राइवर, लोगों ने धरा- यहां देखें पूरा वीडियो

रंगड़ों के झुंड ने किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, युवक के पेड़ पर चढ़ते ही रंगड़ों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। रंगड़ों के हमले के बाद युवक बड़ी मुश्किल से घसीटता हुआ पेड़ से नीचे उतरा।

इस हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। परिजनों ने जैसे ही युवक के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे तुरंत उसे उपचार के लिए करीबी निजी क्लिनिक में ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार दिलवाने के बाद परिजन वापस उसे घर ले आए। मगर कुछ समय बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी और उसे काफी दर्द होने लगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दिवाली से पहले बुझ गया एक घर का चिराग, शादी अटेंड करने जा रहा था सचिन

युवक को मिली दर्दनाक मौत

युवक की बिगड़ती हालत को देखकर परिजन उसे इलाज के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज ले आए। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

किराए के कमरे में रहता था गिरजेश

मृतक की पहचान गिरजेश के रूप में हुई है- जो कि 35 साल का था। गिरजेश पिछले कई साल से रानीताल में किराए के कमरे में रह रहा था। ऐसे गिरजेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गौरखपुर का था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 21 साल बाद होने जा रही ये भर्ती- यहां जानिए भर्ती प्रक्रिया

मामले की पुष्टि करते हुए DSP देहरा अनिल कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments