#यूटिलिटी
March 3, 2025
हिमाचल में बिगड़ा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
किन्नौर को छोड़ बाकी सात जिलों के लिए येलो अलर्ट किया जारी
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में मौसम ने करवट बदल ली है और आज सुबह से ही कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें खासतौर पर चंबा, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। इन क्षेत्रों में एक से दो दौर की भारी बर्फबारी की संभावना है। वहीं, किन्नौर को छोड़कर बाकी सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
- ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 70 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हो सकती है।
- येलो अलर्ट वाले जिलों में 70 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : मंदिरों से कोई फंड नहीं लेगी हिमाचल सरकार, बवाल के बाद मुकेश का यू-टर्न
- कल से कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी।
- 5 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो जाएगा, जिससे अगले तीन-चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
भारी बर्फबारी के चलते लाहौल-स्पीति प्रशासन ने हिमखंड (एवलॉन्च) गिरने की चेतावनी जारी की है। जिले में 25 फरवरी से 1 मार्च तक भारी हिमपात हुआ, जिससे कई स्थानों पर 6 फीट से अधिक बर्फ जमा हो गई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने और ऊंचे इलाकों में यात्रा न करने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पूरे नोर्थ इंडिया में फैला रखा था नशे का नेटवर्क, पुलिस ने अब तक धरे 44 तस्कर
- लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर जिलों में अब तक 8 बार हिमखंड गिरने की घटनाएं दर्ज की गई हैं।
- शनिवार को ग्यू आईटीबीपी चौकी समेत चार जगह ग्लेशियर गिरे।
- शुक्रवार रात को अटल टनल के साउथ पोर्टल पर भी हिमखंड गिरा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
हिमाचल में भारी बर्फबारी के बाद 223 सड़कें और 800 बिजली के ट्रांसफार्मर अब भी बंद पड़े हैं।
- सबसे ज्यादा कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में सड़कें बाधित हैं।
- प्रशासन बर्फ हटाने और बिजली बहाल करने के प्रयासों में जुटा है लेकिन आज की ताजा बारिश और बर्फबारी राहत कार्यों में बाधा डाल सकती है।
1. पर्यटकों और स्थानीय लोगों से ऊंचाई वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा न करने की अपील।
2. वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करने की सलाह, ताकि बर्फबारी से कोई नुकसान न हो।
3. बिजली और सड़कों की बहाली के लिए विभागीय टीमें तैनात, लेकिन खराब मौसम के चलते काम में देरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें : नाराज अनुबंध कर्मचारियों को हिमाचल हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, घिर गई सुक्खू सरकार
प्रदेश में मौसम के बिगड़ते हालात के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिन जिलों में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहां लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आगामी दिनों में मौसम में कुछ सुधार की संभावना है लेकिन फिलहाल स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।