#यूटिलिटी
July 27, 2025
हिमाचल की इन देवी मां से राजा वीरभद्र ने मांगी संतान की मुराद, विक्रमादित्य के रूप में हुई थी पुत्र प्राप्ति
11,000 फीट ऊंचाई पर स्थित है देवी का मंदिर
शेयर करें:
मंडी। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की एक शादी हो चुकी थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी की प्राप्ति हुई। इसके बाद उनकी पत्नी का देहांत हो गया। वंश कौन आगे बढ़ाएगा, इसके चलते उन्होंने प्रतिभा सिंह से दूसरी शादी की। फिर राजा वीरभद्र ने मंडी की मां शिकारी देवी से पुत्र प्राप्ति की मन्नत मांगी। मां के आशीर्वाद से विक्रमादित्य के रूप में वीरभद्र और प्रतिभा सिंह को बेटे की प्राप्ति होती है।
मंडी जिले में जंजैहली नाम की जगह है। मंदिर यहां से 18 किलोमीटर की दूरी पर है। ये मंदिर जंगलों के बीचों-बीच स्थित है। मंडी के सबसे ऊंचे शिखर के चलते इसे मंडी का क्राउन यानी मंडी का मुकुट भी कहा जाता है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल की बेटियां जो बनीं करोड़ों दिलों की धड़कन, मुंबई की भीड़ में चमकाया अपना नाम
शिकारी देवी मंदिर दूसरों मंदिरों से अलग है। आमतौर पर मंदिर एक प्रकार के बनाए जाते हैं जो ऊपर से बंद होते हैं लेकिन शिकारी देवी मंदिर में ऐसा नहीं है। इस मंदिर में छत ही नहीं है। ये सीधे आकाश से आंखें मिलाता है। कहते हैं कि माता खुले आसमान में रहना पसंद करती हैं। जब भी यहां छत बनाने की कोशिश की गई, वो विफल रही।
सर्दियों में मंदिर स्थान में भारी बर्फ गिरती है। मंदिर के आसपास ही 6-7 फीट तक बर्फ जमा हो जाती है लेकिन मंदिर के ठीक ऊपर ना तो बर्फ टिकती है, ना ही जमती है। इसे मां का चमत्कार कहना गलत नहीं होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में शुरू करना है बिजनेस ? कमाल कर देंगे ये 3 आइडिया
कथाओं के मुताबिक महर्षि मार्केंडेय ने इस स्थान पर घोर तप किया था। ये भी कहा जाता है कि पांडवों ने अज्ञातवास के समय में मंदिर बनवाया था। पांडवों की तपस्या से खुश होकर मां दुर्गा यहां प्रकट हुईं। इसी दौरान मां ने उन्हें युद्ध में विजयी रहने का आर्शीवाद दिया।
इसी मंदिर में जब राजा वीरभद्र ने बेटे की मन्नत मांगी तो मां ने वो दुआ पूरी की। साल 2024 में उनके ही बेटे विक्रमादित्य सिंह ने मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए थे और उन्हीं ने ये बताया था कि उनके पिता ने उनके लिए इसी मंदिर में मन्नत मांगी थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पहाड़ों के लिए बेस्ट हैं ये 3 गाड़ियां, जानें क्या है खासियत